PoliTalks News
बायोग्राफी

रवींद्र कुशवाहा की जीवनी | Ravindra Kushawaha Biography in Hindi

23 सितंबर 2026
साझा करें:
रवींद्र कुशवाहा की जीवनी | Ravindra Kushawaha Biography in Hindi

Ravindra Kushawaha Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको रवींद्र कुशवाहा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


रवींद्र कुशवाहा की जीवनी (Ravindra Kushawaha Biography in Hindi)

Ravindra Kushawaha Latest News  - रवींद्र कुशवाहा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के प्रमुख भाजपा नेता है. वर्ष 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर सलेमपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में प्रवेश किया और इसके बाद 2019 में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे. हालांकि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के रामाशंकर राजभर के हाथों मात्र 3,573 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले करीब एक दशक तक सलेमपुर से सांसद रहे कुशवाहा की पहचान क्षेत्र की राजनीति में भाजपा के प्रमुख नेताओं के तौर पर बनी रही. इस लेख में हम आपको रवींद्र कुशवाहा के जीवन परिचय (Ravindra Kushawaha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रवींद्र कुशवाहा जन्म और परिवार (Ravindra Kushawaha Birth & Family)

रवींद्र कुशवाहा (Ravindra Kushawaha) का जन्म 1 दिसंबर 1962 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महथापार में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री हरिकेवाल प्रसाद (Shri Harikewal Prasad) और माता का नाम श्रीमती गणेशी देवी (Smt. Ganeshi Devi) हैं.

उनका विवाह 26 मई 1985 को श्रीमती बिंदू देवी (Smt. Bindu Devi) से हुआ था. उन्हें दो संतान हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी गृहिणी हैं. 

वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से कुशवाहा (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024) 

स्थायी पता : विला. महथापार, डाकघर इटुआ चंदौली, जिला, देवरिया, उत्तर प्रदेश

मोबाइल : 09013869474 

वर्तमान पता : 190, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष: (011) 23094130,

मोबाइल : 09455208185, 08586995591,

फैक्स: (011) 23094133,

रवींद्र कुशवाहा की शिक्षा (Ravindra Kushawaha Education)

रवींद्र कुशवाहा ने गौतम इंटरमीडिएट कॉलेज, पिपरा, रामधार, देवरिया, उत्तर प्रदेश से इंटरमीडिएट किया.

(स्रोत - लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट व मायनेता वेबसाइट से)

रवींद्र कुशवाहा राजनीतिक करियर (Ravindra Kushawaha Political Career)

रवींद्र कुशवाहा ने अपनी राजनीतिक यात्रा भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू की. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश की सलेमपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के रविशंकर सिंह पप्पू को 2,32,342 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. कुशवाहा को 3,92,213 वोट मिले, जबकि रविशंकर सिंह पप्पू को 1,59,871 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य बने.

उत्तर प्रदेश की सलेमपुर लोकसभा सीट राज्य के दो जिलों देवरिया और बलिया में फैली हुई है, जो राज्य का पूर्वांचल का हिस्सा है. इस लोकसभा के कुछ हिस्से बिहार की सीमा से लगे हैं. सलेमपुर से सांसद चुने जाने के बाद रवींद्र कुशवाहा को संसद की विभिन्न समितियों में सदस्य बनाया गया. लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सितंबर 2014 से मई 2019 तक जहाँ वे खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे, तो वही 28 जुलाई 2016 से 25 मई 2019 तक अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति सहित रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के सदस्य रहे.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर रवींद्र कुशवाहा को सलेमपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के आर.एस. कुशवाहा को 1,12,615 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता. रवींद्र कुशवाहा को जहाँ 4,67,940 वोट मिले तो वही आर.एस. कुशवाहा को 3,55,325 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 17वीं लोकसभा के सदस्य बने. 17वीं लोकसभा के दौरान भी रवींद्र कुशवाहा संसद की विभिन्न कार्यवाही में सक्रिय रहे. उपलब्ध संसदीय रिकॉर्ड के अनुसार 2019 से 2024 के बीच लोकसभा में उनकी उपस्थिति 87 प्रतिशत रही, जो उस अवधि के राष्ट्रीय औसत 79 प्रतिशत से अधिक थी.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार रवींद्र कुशवाहा को सलेमपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा. इस बार उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के रामाशंकर राजभर से हुआ. बेहद करीबी मुकाबले में रामाशंकर राजभर को 4,05,472 वोट मिले, जबकि रवींद्र कुशवाहा को 4,01,899 मत प्राप्त हुए. इस तरह वे मात्र 3,573 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए और लगातार तीसरी बार लोकसभा पहुंचने से चूक गए. वर्तमान में, रवींद्र कुशवाहा भाजपा व संगठन के साथ ही क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय है.

रवींद्र कुशवाहा की संपत्ति (Ravindra Kushawaha Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रवींद्र कुशवाहा की कुल संपत्ति 2.94 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको रवींद्र कुशवाहा जीवनी (Ravindra Kushawaha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal