PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जेल से बाहर आते ही नरेश मीणा का मीडिया में बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक हत्या करनी है तो...

23 सितंबर 2026
साझा करें:
जेल से बाहर आते ही नरेश मीणा का मीडिया में बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक हत्या करनी है तो...

टोंक जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, भजनलाल सरकार पर हमला; निकाय चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, टोंक जेल से रिहा हुए नरेश मीणा, SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जमानत मिलने के बाद आज नरेश मीणा टोंक जेल से हुए रिहा, जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने नरेश मीणा का किया स्वागत, वही मीडिया से बात करते हुए नरेश मीणा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना,  हालिया नगर निकाय चुनाव में धांधली और सत्ता के दुरुपयोग का नरेश मीणा ने लगाया आरोप, मुकदमों को लेकर मीणा ने कहा- राजनीति में किसी पर भी निर्दोष होने के बावजूद भी मुकदमा लगाया जा सकता, किसी राजनेता की अगर राजनीतिक हत्या करनी है, तो उसे चुनाव हरा कर नहीं बल्कि उसे किसी भी कानूनी दांव पेंच में फंसा कर, किसी पर झूठा मुकदमा लगवाकर उसे सजा दिलवा कर उसकी राजनीतिक हत्या कर सकते हैं, 2028 चुनावों पर हमारी नज़र है, आने वाले समय में ऐसे आंदोलनों से दूर रहूंगा जहां कानून टूट सकता हो, अनुशासित तरीके से जनसेवा करता रहूंगा, मेरी कार्यशैली और इमेज शुरू से आंदोलन वाले नेता की रही है, राजनीति में आम जनता के आवाज उठाने के लिए आंदोलन करने पड़ते हैं, वही बारां निकाय चुनाव में AAP की जीत पर नरेश मीणा ने कहा- कमल राठौड़ मेरे भाई हैं, हमारे पास अभी पार्टी का कोई सिंबल नहीं है, हमें सिम्बल चाहिए था, इसलिए AAP से बारां में निकाय चुनाव लड़ा, कमल राठौड़ की पत्नी सीता राठौड़ चेयरपर्सन बनी हैं, उम्मीद है आगे भी राजस्थान की जनता इसी तरह हमारे साथ रहेगी 


Naresh Meena Release, Naresh Meena Bail, Naresh Meena Tonk Jail, Naresh Meena Bhajanlal Government, Rajasthan Civic Election

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal