उपनेता बनाकर पूनियां को पकड़ा दिया झुनझुना, उन्होंने भाजपा के लिए किया संघर्ष- महेंद्र चौधरी

mahendra choudhary
mahendra choudhary

सतीश पूनियां को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बोले उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, कहा- सतीश पूनियां ने भाजपा के लिए कब नहीं किया संघर्ष, कभी उनके हाथ पैर टूटे तो कभी उनका चश्मा, कितनी ही यात्राएं उन्होंने की, जितने काम उन्हें करने थे उन्होंने किए, बदले में क्या हुआ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से उन्हें हटा दिया गया, क्या उनके ऊपर था कोई आरोप, पूनियां को हटाकर अकेले सतीश पूनिया पर हाथ नहीं डाला है भाजपा ने, 70 प्रतिशत किसान जो रहता है गांव में, यह उनके साथ किया गया है अन्याय, अध्यक्ष पद से हटाते समय कहा गया बना देंगे नेता प्रतिपक्ष, अब उन्हें बनाया गया उप नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा में उप नेता क्या पोस्ट होती है, सरकार में मुख्य सचेतक ओर उप मुख्य चेतक होता है, मैं उप मुख्य सचेतक हूं, मेरे पास है राज्यमंत्री का दर्जा, मुकेश सचेतक के पास है कैबिनेट मंत्री का दर्जा, नेता प्रतिपक्ष के पास भी है कैबिनेट मंत्री का दर्जा, उप नेता नहीं होता कोई पद, राजेंद्र राठौड़ इस पद को अब तक लिए घूम रहे थे, अब यह झुनझुना पूनियां को पकड़ा दिया, प्रदेश अध्यक्ष रहे हुए व्यक्ति को उप नेता बना दिया गया, अब कितने दिन चलेगी विधानसभा, जब नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को बना दिया गया तो आपको सदन में कौन पूछेगा, यह किया गया है पूनियां को बिल्कुल दबाने के लिए

Google search engine