PoliTalks News
बड़ी खबर

होड़ पोस्टर में दिखने की नहीं, पब्लिक में दिखने की करें- राजे की विरोधियों को नसीहत, नड्डा ने भी साधा निशाना

01 दिसंबर 2022
साझा करें:
होड़ पोस्टर में दिखने की नहीं, पब्लिक में दिखने की करें- राजे की विरोधियों को नसीहत, नड्डा ने भी साधा निशाना

Vasundhra Raje on Gehlot Govt. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर में 51 जन आक्रोश रथों को रवाना कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की. इससे पहले गुरुवार दोपहर जेपी नड्‌डा जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्षा वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अन्य नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने राम मंदिर और राजपार्क स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और वहां से फिर आदर्श नगर मैदान पहुंचकर … Read more

Vasundhra Raje on Gehlot Govt. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर में 51 जन आक्रोश रथों को रवाना कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की. इससे पहले गुरुवार दोपहर जेपी नड्‌डा जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्षा वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अन्य नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने राम मंदिर और राजपार्क स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और वहां से फिर आदर्श नगर मैदान पहुंचकर जन आक्रोश रथों को रवाना किया. इस दौरान आयोजित जन आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि कार्यकर्ता होड़ प्रेस और पोस्टरों में दिखने की नहीं बल्कि पब्लिक में दिखने की करें. पीएम मोदी और हमारी पिछली भाजपा सरकार के जन हितेषी काम को लोगों तक पहुँचायें. यदि हमें जीत के रिकॉर्ड तोड़ने हैं तो ज़्यादा आत्म विश्वास में रहने के स्थान पर एक जुट, एक मुख और एक सुर होकर कड़ी मेहनत करें, फिर देखिये कैसी जीत होती है, न भूतो न भविष्यति.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=IoMh1ZwbIyQ[/embedyt]

दशहरा मैदान में आयोजित इस जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मैडम राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आदेश हाथ लेते हुए कहा कि अब कांग्रेस की इस सरकार के साल नहीं, बस दिन बचे हैं. सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम की लड़ाई में ये कांग्रेस सरकार उलझी हुई है. दोनों नेताओं में आपस में बात तक नहीं होती है. अफसर और मंत्री भी आपस में झगड़ रहे हैं. इन्हें जनता के आंसू पोंछने से कोई मतलब नहीं है. हमारी बीजेपी सरकार की योजनाओं को रोकने और ध्वस्त करने का काम प्रदेश कांग्रेस सरकार ने किया है.

मैडम वसुंधरा राजे यहीं नहीं रुकीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि 2003 में हमें अभूतपूर्व 120 सीटें मिलीं, इसके के बाद कांग्रेस ने दो बार सरकार तो बना ली, पर उसे कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला. हम 2013 में भी 163 सीटों पर जीते और पिछले चुनाव में हम सिर्फ़ आधा प्रतिशत यानि 1 लाख, 45 हज़ार मतों से ही पीछे रहे. पूर्व सीएम राजे ने कहा कि ये झांसों की सरकार है, इसलिए 2018 में तो इन्होंने झांसों के बल पर सरकार बना ली, लेकिन प्रदेश की जनता को जल्द ही समझ में आ गया और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का राजस्थान से पूरी तरह सफ़ाया हो गया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में मुझे गाली देने का चल रहा है कंपीटिशन कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है- PM मोदी

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए मैडम राजे की बात के समर्थन में कहा कि योजनाओं का नाम बदलने से सरकारों की नीयत और औकात पता चल जाती है. जिनमें खुद कुछ करने का दम नहीं होता, वह नाम बदलने की राजनीति करते हैं. पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार की भामाशाह योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना करने पर निशाना साधते हुए नड्डा ने तंज कसा और कहा कि अशोक गहलोत जी क्या इससे आप चिरंजीवी हो जाओगे. नड्डा ने कहा कि राजस्थान में जल स्वावलंबन और जल जीवन मिशन योजना में प्रदेश की गहलोत सरकार रोड़े अटकाने का काम कर रही है. सरकार चाहती तो इस योजना का फायदा लेकर इसे प्रदेश भर में इम्प्लीमेन्ट कर सकती थी और लोगों को फायदा पहुंचा सकती थी.

यह भी पढ़ें: केसी वेणुगोपाल की चेतावनी पर 24 घंटे के अंदर हरीश चौधरी ने दिया जोरदार जवाब, कसा ये सियासी तंज

रैली को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने आगे कहा कि राजस्थान अपराधों में नंबर वन है, महिला अत्याचारों में नंबर वन है, बलात्कार, पेट्रोल डीजल की महंगाई और बिजली की कीमतों में नंबर वन है और भ्रष्टाचार में भी यह सरकार नंबर वन है. इस दौरान नड्डा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनता से तीन बार पूछा कि क्या आप ऐसी सरकार से छुटकारा पाना चाहोगे कि नहीं चाहोगे? नड्डा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार बीजेपी सरकार की योजनाओं जिल्द बदलने का काम कर रही है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal