PoliTalks News
gujarat

कांग्रेस में मुझे गाली देने का चल रहा है कंपीटिशन कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है- PM मोदी

01 दिसंबर 2022
साझा करें:
कांग्रेस में मुझे गाली देने का चल रहा है कंपीटिशन कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है- PM मोदी

PM Modi on Mallikarjun Kharge. एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव में 80 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ अपने गढ़ को बचाने उतरे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. गुजरात के कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए रावण वाले बयान पर पलटवार किया है. पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी को तो राम सेतु से भी नफरत है. कांग्रेस में पीएम पद … Read more

PM Modi on Mallikarjun Kharge. एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव में 80 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ अपने गढ़ को बचाने उतरे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. गुजरात के कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए रावण वाले बयान पर पलटवार किया है. पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी को तो राम सेतु से भी नफरत है. कांग्रेस में पीएम पद को नीचा दिखाने के लिए इस बात पर कंपीटिशन चल रहा है कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है. मुझे गाली देने के लिए ये लोग रामायण से रावण को ले आए, एक रामभक्त को रावण कहना गलत है.’ पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि लोग जितना किचड़ उछालेंगे कमल उतना ही खिलेगा.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1JD2N4Xanmc[/embedyt]

यही नहीं कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ‘कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि मोदी कुत्ते की मौत मरेंगे, दूसरे ने कहा कि मोदी हिटलर की मौत मरेंगे. कोई रावण कहता है तो कोई कॉकरोच कहता है. हाल ही में कांग्रेस के एक नेता गुजरात आए और कहा कि हम इस चुनाव में मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे. कांग्रेस को लगा कि अभी और कहने की जरूरत है, इसलिए उन्होंने फिर अपने नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यहां भेजा. मैं खड़गे का सम्मान करता हूं, लेकिन उन्हें वही कहना पड़ा होगा जो उनसे पूछा गया था. कांग्रेस को नहीं पता कि गुजरात राम भक्तों का राज्य है और ऐसे में उन्होंने यहां यह कहा कि मोदी 100 सिर वाला रावण है.’

यह भी पढ़ें: केसी वेणुगोपाल की चेतावनी पर 24 घंटे के अंदर हरीश चौधरी ने दिया जोरदार जवाब, कसा ये सियासी तंज

दरअसल, बीते सोमवार को गुजरात में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं. खड़गे ने पूछा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं.’ इस पर खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया था. जनसभा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, ‘क्या मोदी आकर म्यूनिसिपैलिटी के काम करने वाले हैं. मुसीबत में मदद करने वाले हैं. आप तो प्रधानमंत्री हैं. आपको काम दिया गया है वो काम करिए. वो छोड़ कर म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन इलेक्शन, एमएलए इलेक्शन… हर वक्त अपनी ही बात करते हैं. आप किसी को मत देखो, मोदी को देख कर वोट दो. तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें. कॉर्पोरेशन इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना. एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना. हर जगह. कितने हैं भाई… क्या आपके रावण के जैसा 100 सिर हैं क्या. समझ में नहीं आता.’

आपको बता दें, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 100 सिर वाले रावण वाला बयान दिया था, तो वहीं, कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने नरेंद्र मोदी के नाम पर एक स्टेडियम का नाम बदलने की बात करते हुए कहा था, “हम मोदीजी को उनकी औकात दिखाना चाहते हैं.” ऐसे में पीएम मोदी ने आज की अपनी गुजरात की चुनावी रैली में कांग्रेस के इन दोनों दिग्गज नेताओं को जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: गुजरात: पहले चरण के लिए मतदान हुआ शुरू, गढ़वी, रीवाबा और इटालिया का भविष्य EVM में होगा कैद

इसके साथ ही पीएम मोदी गुजरात की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल फोन में इतनी क्रांति लाएगा. 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब वहां मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां यहां हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर से कमल का फूल खिलना चाहिए. मैं गुजरात का बेटा हूं. इस राज्य ने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, उन्हीं से अब इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहा हूं.’

PoliTalks News - Authoritative News Portal