PoliTalks News
बड़ी खबर

द्रोपदी मुर्मू के निर्णय से अपार खुशी, BJP सही मायने में नेताओ की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी- मैडम राजे

13 जुलाई 2022
साझा करें:
द्रोपदी मुर्मू के निर्णय से अपार खुशी, BJP सही मायने में नेताओ की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje. एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने लिए वोट की अपील करने बुधवार को जयपुर पहुंची. प्रदेश भाजपा और आदिवासी समाज की ओर से जयपुर में द्रौपदी मुर्मू का आदिवासी संस्कृति और राजस्थानी परम्परा से स्वागत जोरदार स्वागत किया गया. बता दें, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को राजस्थान में चुनाव एजेंट बनाया गया है और विधायक जोगेश्वर गर्ग को कॉर्डिनेटर और रामलाल शर्मा को को-कॉर्डिनेटर का जिम्मा दिया गया है. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क्स आमेर तक 3 जगह मुर्मू का स्वागत हुआ. इसके बाद होटल पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का बीजेपी नेताओं में स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रपति पद … Read more

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje.
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने लिए वोट की अपील करने बुधवार को जयपुर पहुंची. प्रदेश भाजपा और आदिवासी समाज की ओर से जयपुर में द्रौपदी मुर्मू का आदिवासी संस्कृति और राजस्थानी परम्परा से स्वागत जोरदार स्वागत किया गया. बता दें, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को राजस्थान में चुनाव एजेंट बनाया गया है और विधायक जोगेश्वर गर्ग को कॉर्डिनेटर और रामलाल शर्मा को को-कॉर्डिनेटर का जिम्मा दिया गया है. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क्स आमेर तक 3 जगह मुर्मू का स्वागत हुआ. इसके बाद होटल पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का बीजेपी नेताओं में स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जयपुर आगमन पर विशेष रूप से बनवाया केसरिया और हरे फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

वहीं अपने सम्बोधन पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने क्षेत्र में शिक्षा की देवी और माँ सरस्वती के समान हैं जिन्होंने वहां बिना वेतन लिए लोगों को पढ़ाया है. महिला शिक्षा का को बढ़ावा देकर स्कूलों में बच्चियों का नामांकन बढ़ाया है. भाजपा ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर पूरी दुनिया को बता दिया है कि सच्चा लोकतंत्र है तो वह भाजपा में ही है. मैडम राजे ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार भी जताया.

यह भी पढ़े: डोटासरा के तंज पर किरोड़ी का कटाक्ष- जादूगर आपको नकारा कहेंगे या निकम्मा, आप इस पर रखिए नजर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि किसी आदिवासी महिला को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने का निर्णय मेरे लिए अपार ख़ुशी की बात है, क्योंकि राजस्थान में आदिवासी हमारी ताक़त है, जिनके आशीर्वाद से हमें दो बार ऐतिहासिक बहुमत मिला और दो बार हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. आगे मैडम राजे ने कहा कि जो मुक़ाम मुर्मू जी को प्राप्त होने वाला है, वह आसान नहीं है. खासकर महिलाओं के लिए तो इतनी ऊँचाइयों पर पहुँचना मुश्किल होता है, पर इसे भाजपा ने संभव कर दिखाया है, क्योंकि भाजपा सही मायने में नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal