सरकारी कर्मचारियों की ‘हैप्पी दीवाली’, बढ़े हुए डीए के बाद गहलोत सरकार ने बोनस के आदेश किए जारी: प्रदेश के करीब 6 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को सीएम अशोक गहलोत का दीवाली तोहफा, हाल ही में बढ़ाए 4% DA के बाद अब दीवाली बोनस के आदेश किए जारी, राज्य सेवा के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर राज्य कर्मचारियों जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा यह लाभ, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा दीवाली बोनस, वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी तदर्थ बोनस की गणना, यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए होगा देय होगा, इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए मिलेगा तदर्थ बोनस, इस पर 500 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी राज्य सरकार, गहलोत सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे लाभान्वित