मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, अधिकांश सरकारी भर्तियों में साक्षात्कार को किया समाप्त: सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश में अब अधिकांश भर्तियों में साक्षात्कार को कर दिया गया है समाप्त, संवाद कौशल वाले पदों को छोड़कर अन्य भर्तियों में अब नहीं होगा साक्षात्कार, सीएम गहलोत ने 44 सेवा नियमों में संशोधन करते हुए साक्षात्कार को पूर्णतः समाप्त करने के प्रस्ताव को आज दे दी स्वीकृति, सेवा नियमों के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोग/बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से की जाने वाली भर्तियों में अब अभ्यर्थियों का नहीं लिया जाएगा साक्षात्कार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में जारी रखा जाएगा साक्षात्कार, इनमें भी साक्षात्कार का भारांक (वेटेज) कुल अंकों का होगा अधिकतम 10% ही, ऐसे 4 सेवा नियमों में भी साक्षात्कार जारी रखने का लिया गया है निर्णय, जिनमें कार्य प्रकृति के कारण संवाद कौशल की होती है आवश्यकता

img 20220523 wa0198
img 20220523 wa0198
Google search engine