



Ajit Pawar Plane Crash – महाराष्ट्र के बारामती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रेश हो गया है, यह घटना बारामती (Maharashtra Plane Crash Baramati) में लैंडिंग करते हुई है. इस प्लेन में अजित पवार भी मौजूद थे. यह हादसा 28 जनवरी को सुबह 8:45 बजे हुआ. अजित पवार इलेक्शन कैंपेन के लिए बारामती जा रहे थे. इसी दौरान उनका प्लेन क्रेश हो गया और उनकी मौत हो गई.
ajit pawar plane crash news - महाराष्ट्र में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है सत्ता पक्ष गुट हो या विपक्ष में बैठी हुई पार्टियां हो, सभी चुनावी संग्राम में उतरने के लिए अभी से या तो तैयार है या फिर तैयारी कर रहे है. 288 विधानसभा सीट वाले महाराष्ट्र में सत्ता में अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री है और देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार उपमुख्यमंत्री है. अजित पवार, शरद पवार प्रभुत्व वाले एनसीपी को तोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाई और भाजपा वाले गुट महायुति में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री बने थे लेकिन क्या आगे भी यह महायुति गठंधन सही से चलेगा, यह काफी हद तक अजित पवार के ऊपर निर्भर है क्योकि अजित पवार की राजनीति भी अपने चाचा शरद पवार की तरह काफी पेचीदा है और वह पहले एक बार भजापा के साथ खेला कर चुके है पर बाद में फिर भाजपा ने उन्हें महायुति में शामिल हो गए. इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टी एनसीपी प्रमुख अजित पवार की जीवनी (Ajit Pawar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
|
पूरा नाम |
अजित अनंतराव पवार |
|
उम्र |
65 साल |
|
जन्म तारीख |
22 जुलाई,1959 |
|
जन्म स्थान |
देवलाली प्रवर, राहुरी तालुका, अहमदनगर, महाराष्ट्र |
|
निधन तारीख |
28 जनवरी 2026 |
|
निधन की वजह |
प्लेन क्रेश (plane crash ajit pawar ) |
|
निधन स्थान |
महाराष्ट्र के बारामती |
|
शिक्षा |
बी.कॉम (कॉलेज ड्रॉप आउट) |
|
कॉलेज |
महाराष्ट्र |
|
वर्तमान पद |
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री |
|
व्यवसाय |
राजनीतिज्ञ, व्यापार |
|
राजनीतिक दल |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
|
वैवाहिक स्थिति |
विवाहित |
|
पिता का नाम |
अनंतराव पवार |
|
माता का नाम |
- |
|
पत्नी का नाम |
सुनेत्रा पवार |
|
बच्चे |
2 बेटे |
|
बेटें का नाम |
जय पवार |
|
बेटी का नाम |
पार्थ पवार |
|
स्थाई पता |
काटेवाड़ी गांव, बारामती तालुका, पुणे |
|
वर्तमान पता |
फ्लैट नंबर 9, दूसरी मंजिल, प्रेमकोर्ट, चर्चगेट, मुंबई - 400 020 |
|
फोन नंबर |
9850051222,02112-226000/234222 |
|
ईमेल |
- |
अजित पवार का जन्म 22 जुलाई,1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के प्रवरा में अपने दादा के घर हुआ था. उनके पिता अनंतराव पवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे वो वी शांताराम के राजकमल स्टूडियों में काम कर चुके थे.
अजित पवार का विवाह 1985 को हुआ था. उनकी पत्नी का नाम सुनेत्रा पवार है. सुनेत्रा पवार राजनैतिक घराने से आती है. अजित पवार और सुनेत्रा पवार के दो बेटे है. एक का नाम जय पवार है तो दूसरे का नाम पार्थ पवार है. पार्थ पवार पिता की तरह राजनीति में सक्रिय है. 2019 का लोकसभा चुनाव भी वो लड़ चुका है पर चुनाव में वह हार गया था. छोटा बेटा जय पवार फिलहाल राजनीति से दूर है.
अजित पवार की अधिक पढाई नहीं हो पायी है वह कॉलेज ड्रॉप आउट विद्यार्थी रहे है. उन्होंने महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल बारामती से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी. बाद में उन्होने कॉलेज में दाखिला भी लिया था पर तभी पिता की मौत के बाद उन्हें कॉलेज छोड़कर काम धंधा में लगना पड़ गया था. इस तरह पढाई के नाम पर उनके पास केवल महाराष्ट्र राज्य बोर्ड से 12वीं पास (SCC) का प्रमाणपत्र है.
अजित पवार के शुरूआती के दिन संघर्ष भरे थे. कॉलेज में एडिशन लेने के बाद ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक संकटो का सामना करना पड़ा था. पवार को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पारिवारिक जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी. यही कारण है कि वे अधिक पढाई भी नहीं कर पाए.
अजित पवार की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1982 से शुरू हुई थी. पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीति की शुरआत की थी. उस समय तक उनके चाचा शरद पवार महाराष्ट्र के बड़े नेता बन चुके थे और राज्य की राजनीति में उनका दबदबा चलता था. उसी पहुंच के दम के बल पर अजित पवार कम आयु व कम शिक्षा के बावजूद राज्य के एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए. सहकारी चीनी मिल कारखाने के अध्यक्ष के पड़ पर वो लगातार 16 वर्षो तक टिके रहे.
प्रत्यक्ष राजनीति में अजित पवार 1995 से कदम रखा था और पुणे के बारामती विधानसभा सीट से किस्मत आजमाया एवं जीत गए. उसके बाद तो अजित पवार इस सीट से लगातार जीतते चले आ रहे है. अजित पवार राज्य की अलग अलग सरकारों में कई बार मंत्री बन चुके है और कई मंत्रालय देख चुके है. वो इससे पहले भी चार बार उप मुख्यमंत्री का पद पा चुके है. वर्त्तमान में भी राज्य का उप मुख्यमंत्री रहते उनके पास वित्त मंत्रालय भी है. पवार इससे पहले भी इस मंत्रालय को देख चुके है. तो उनके पास काम का अच्छा खासा अनुभव है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के अनुभवी व मंझे हुए नेता दिखाई पडते है. जहाँ उनके पास एक ओर मंत्रालयों को सँभालने का लंबा अनुभव है तो वही उनके पास राजनैतिक अनुभव कम नहीं है तभी तो वह राज्य में पांच बार उपमुख्यमंत्री रह चुके है और आगे भी उनका राजनैतिक भविष्य उज्ज्ज्वल दीखता है.
1995 से 1999 तक - पुणे जिले के बारामती विधानसभा सीट से विधायक चुने गए
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का 28 जनवरी बुधवार सुबह बारामती (पुणे, महाराष्ट्र) में विमान हादसे में निधन (ajit pawar dead) हो गया. उनके निजी चार्टर्ड विमान को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटना (ajit pawar plane crash )का सामना करना पड़ा और यह हादसा रनवे के पास हुआ. राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए वे मुंबई से बारामती जा रहे थे.
स्थानीय अधिकारियों और DGCA के अनुसार हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान कर्मी शामिल हैं. सभी यात्रियों के बचे होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. इस दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर सक्रिय रूप से राहत कार्य में जुट गए हैं. शवों को तत्काल पहुंचाकर पोस्टमॉर्टम और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
हादसे के कारणों का तकनीकी जांच के माध्यम से पता लगाया जा रहा है. अजित पवार (ajit pawar accident news) महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव प्रचार के सिलसिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उनके परिवार वाले मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे राज्य में इस दुःखद खबर के बाद शोक की लहर है और राजनीतिक हस्तियों ने बयान जारी कर संवेदना व्यक्त की है.
2019 के लोकसभा चुनाव के समय अजित पवार के हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल सम्पत्ति 105 करोड़ है. इसके अलावे उनके पास 3 कार, 2 ट्रैक्टर्स, 4 ट्रॉली भी है. अजित पवार के पास कई स्थानों पर जमीने भी है जिनकी कीमत 50 करोड़ है जबकि उनके पास 13 लाख 90 हजार रूपये के सोने एवं चांदी आदि के जेवर भी है..
इस लेख में हमने आपको महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जीवनी (Ajit Pawar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


