मेडा रघुनाथ रेड्डी की जीवनी | Meda Raghunath Reddy Biography in Hindi

Meda Raghunath Reddy Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको मेडा रघुनाथ रेड्डी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

मेडा रघुनाथ रेड्डी की जीवनी (Meda Raghunath Reddy Biography in Hindi)

Meda Raghunath Reddy Latest News –  व्यवसायी से नेता बने मेडा रघुनाथ रेड्डी आंध्रप्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. रेड्डी के परिवार गिनती राज्य के बड़े व्यावसायिक घरानो में होती हैं. पढाई में उनके पास भले ही दसवीं पास तक की डिग्री हैं, पर उद्योग जगत में उनका बड़ा नाम हैं. वे राज्य के ‘इंफ्रास्ट्रक्चर व कंस्ट्रक्शन’ के क्षेत्र में अग्रणी हैं. 2024 में उन्हें जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे निर्विरोध चुने गए. इस लेख में हम आपको मेडा रघुनाथ रेड्डी जीवनी (Meda Raghunath Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मेडा रघुनाथ रेड्डी जन्म और परिवार (Meda Raghunath Reddy Birth & Family)

मेडा रघुनाथ रेड्डी का जन्म 18 जून 1965 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के नंदलूर के चेन्नईहगारिपल्ली गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम रामकृष्ण रेड्डी और माता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मी नरसम्मा हैं.

रेड्डी तलाकशुदा हैं. उनके दो बेटे हैं.

मेडा वेंकट मल्लिकार्जुन रेड्डी, उनके भाई हैं, जो आंध्र प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं. वेंकट मल्लिकार्जुन रेड्डी 2019 में  वाई एस आर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीतकर विधायक रह चुके हैं.

मेडा रघुनाथ रेड्डी का स्थायी पता : विला 35, ओपन स्काईज़, राजपुष्पा, कोकापेट, हैदराबाद, तेलंगाना 500075

मकान नंबर 1/1, चेन्नाहगरीपल्ली (वी), येराचेरुवु पल्ली, लेबाका (पोस्ट), नानादलुर (मंडल), अन्नामय्या जिला, आंध्र प्रदेश 516151

राज्यसभा सांसद होने के नाते उनका वर्तमान निवास स्थान दिल्ली हैं. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

मेडा रघुनाथ रेड्डी शिक्षा (Meda Raghunath Reddy Education)

मेडा रघुनाथ रेड्डी ने 1981 में आंध्र प्रदेश के तंगुटूर गांव स्थित जेडपीएच स्कूल से एसएससी पास किया, आगे की पढाई वे मुक्त विश्वविद्यालय हैदराबाद से कर रहे थे, पर किसी कारण से उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी.

मेडा रघुनाथ रेड्डी राजनीतिक करियर (Meda Raghunath Reddy Political Career)

पेशे से व्यवसायी रहे मेडा रघुनाथ रेड्डी का राजनीति में आना उनके बहुमुखी प्रतिभा का उदाहरण हैं. वर्ष 2024 में वे आंध्र प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी वाई एस आर कांग्रेस में शामिल हो गए. इसी के बाद 8 फरवरी 2024 को वाईएसआर कांग्रेस ने उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे निर्विरोध चुने गए. हालांकि पार्टी में आने से पहले उन्होंने निर्विरोध ही राज्यसभा का चुनाव लड़ने का मन बनाया था, पर बाद में उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का साथ मिल गया, इसका मुख्य कारण जगन मोहन रेड्डी से उनके अच्छे संबंध बताये जाते हैं.

राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को पदभार ग्रहण किया. इस समय मेडा आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. उनका यह कार्यकाल 6 वर्ष का होगा, जो अप्रैल 2030 तक हैं. राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद रेड्डी समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य बनाये गए. वे सितंबर 2024 से लेकर सितंबर 2025 तक ‘रसायन एवं उर्वरक समिति’ के सदस्य रहे. जबकि इस समय (अप्रैल 2026 तक) वे राज्यसभा की ‘कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति, नीतिशास्त्र समिति, रेल संबंधी समिति और भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं.

मेडा रघुनाथ रेड्डी संपत्ति (Meda Raghunath Reddy Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मेडा रघुनाथ रेड्डी की कुल संपत्ति 475.46 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 82 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको मेडा रघुनाथ रेड्डी जीवनी (Meda Raghunath Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.