Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

राजीव बिंदल की जीवनी | Rajeev Bindal Biography in Hindi

rajeev bindal biography in hindi
  • July 14, 2025

Rajeev Bindal Latest News – राजीव बिंदल भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष है. पेशे से डॉक्टर रहे राजीव बिंदल राज्य में लगातार पांच बार के विधायक रह चुके है. वे तीन बार सोलन विधानसभा क्षेत्र से तो दो बार सिरमौर ज़िले के नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है. वे राज्य में मंत्री भी रह चुके है. इसके साथ ही राजीव हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके है. उसी के बाद वे भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नियक्त कर दिए गए. वे लगातार दो कार्यकालों से प्रदेश में पार्टी प्रमुख है. 2023 में उन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश में भाजपा के उन नेताओ में आते है, जो वाद विवाद से सदैव दूर रहकर अपने राजनीति करियर को आगे बढ़ाने में लगे है. इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजीव बिंदल की जीवनी (Rajeev Bindal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजीव बिंदल की जीवनी (Rajeev Bindal Biography in Hindi)

पूरा नाम राजीव बिंदल
उम्र 70  साल
जन्म तारीख 12 जनवरी 1955
जन्म स्थान सोलन, हिमाचल प्रदेश
शिक्षा जीएएमएस आयुर्वेदाचार्य
कॉलेज श्री कृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र
वर्तमान पद हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
पिता का नाम स्वर्गीय बालमुकुंद बिंदल
माता का नाम –
पत्नी का नाम –
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता –
वर्तमान पता –
फोन नंबर –
ईमेल –

राजीव बिंदल का जन्म और परिवार (Rajeev Bindal Birth & Family)

राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी 1955 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हुआ था. राजीव बिंदल के पिता का नाम स्वर्गीय बालमुकुंद बिंदल है, जो अपने एक प्रतिष्ठित वैद थे. राजीव बिंदल हिन्दू है. राजीव बिंदल पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

राजीव बिंदल की शिक्षा (Rajeev Bindal Education)

राजीव बिंदल ने जीएएमएस आयुर्वेदाचार्य श्री कृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा से पढाई की.

राजीव बिंदल का राजनीतिक करियर (Rajeev Bindal Political Career)

पढाई के बाद राजीव बिंदल व्यवसाय में लग गए. वह पेशे से एक डॉक्टर हैं. पढाई पूरी करके बिंदल डॉक्टर के पेशे को आगे बढ़ाने के लिए बिहार चले गए. वे वहां तीन वर्ष तक रहे. बाद में, उन्होंने सोलन में हिमगिरि कल्याण आश्रम की स्थापना की, जो एक धर्मार्थ संस्था है और जहाँ गरीब बच्चों को निःशुल्क रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था है.

राजीव बिंदल का राजनीतिक करियर नब्बे के दशक के आस पास शुरू हुआ था. उन्होंने सबसे पहले क्षेत्रीय स्तर की राजनीति में भाग लिया. बिंदल 1995 से 2000 तक सोलन नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर रहे. पहली बार राजीव बिंदल रिपब्लिकन जनता पार्टी के टिकट पर 2000 में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में खड़े हुए और जीत गए. बाद में वे हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए.

दूसरी बार, राज्य में जब 2003 का विधानसभा चुनाव हुआ तब राजीव बिंदल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य के सोलन विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए. उस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहिंदर नाथ सोफत को हराकर अपने दूसरे चुनाव को भी जीत लिया.

2007 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश सोलन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खड़े हुए. उस चुनाव में उनका सामना कांग्रेस के डॉ. कैलाश पराशर से था. पर चुनाव परिणाम राजीव के पक्ष में रहा और वे तीसरी बार भी सोलन से जीतने में सफल रहे. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा भी रहे और 2007 से लेकर 2012 तक राज्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे.

पर इसी दौरान परिसीमन और आरक्षण जैसे कारणों से उन्हें अपनी विधानसभा सीट बदलनी पड़ी. क्योकि हिमाचल प्रदेश का सोलन निर्वाचन क्षेत्र, जो शिमला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, आरक्षित हो गया. इसी के बाद राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से अगला चुनाव लड़ा. नाहन हिमाचल के सिरमौर ज़िले में पड़ता है और शिमला लोकसभा का ही हिस्सा है. 2012 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पुनः चुनाव लड़ा और जीत गए. उन्होंने कांग्रेस के कुश परमार को भारी मतों के अंतर से पराजित किया था और इस तरह अपना चौथा विधायक का कार्यकाल लगातार जारी रखा. फिर इसी के बाद वे 2017 के विधानसभा चुनाव में भी नाहन विधानसभा क्षेत्र से ही खड़े हुए और इस बार फिर जीत गए. इस बार उन्होंने कांग्रेस के अजय सोलंकी को पराजित किया. इस जीत के साथ उन्होंने अपना पांचवा विधायक का कार्यकाल लगातार जारी रखा.

राज्य में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर खड़े हुए. इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय सोलंकी से ही था, जिन्हे पिछले चुनाव में राजीव से हार मिली थी. पर इस चुनाव में राजीव की जीत थम गयी और वे कांग्रेस के अजय सोलंकी से पराजित हो गए. वर्तमान में, नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अजय सोलंकी विधायक है.

राजीव बिंदल पांच बार के विधायक रहने के साथ ही राज्य में मंत्री भी रह चुके है. साथ ही वे राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके है. राजीव बिंदल को 10 जनवरी 2018 को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में 13वीं विधानसभा के उद्घाटन सत्र के दौरान सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था. राजीव बिंदल ने दो वर्षो तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और फिर जनवरी 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए.

फिर इसी के बाद राजीव बिंदल को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः एक बार फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद मिल गया. उन्हें 23 अप्रैल 2023 को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस तरह से राजीव बिंदल का कद हिमाचल प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीति में बड़े स्तर का है.

वर्तमान में, राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है.

राजीव बिंदल की संपत्ति (Rajeev Bindal Assets)

2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजीव बिंदल की कुल संपत्ति 9.57 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 15 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजीव बिंदल की जीवनी (Rajeev Bindal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • समिक भट्टाचार्य की जीवनी
  • हेमंत खंडेलवाल की जीवनी
  • रवींद्र चव्हाण की जीवनी
  • सुनील कुमार जाखड़ की जीवनी
  • मोहन लाल बडोली की जीवनी
  • एन रामचंद्र राव की जीवनी
  • विजयेंद्र येदियुरप्पा की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.