Day: January 13, 2022

चौधरी अमर सिंह दिया इस्तीफा

बीजेपी के सहयोगी दल के नेता भी छोड़ने लगे साथ, अपना दल से विधायक चौधरी अमर सिंह दिया इस्तीफा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद इस्तीफों का दौर नहीं ले रहा थमने का नाम, बीजेपी नेताओं के बाद अब उनके सहयोगी दल के नेता भी निकलकर समाजवादी पार्टी में हो रहे हैं शामिल, इसी कड़ी में गुरुवार को अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने सौंपा पार्टी को अपना इस्तीफा, जल्द ही होंगे सपा में शामिल, इस्तीफा देने के तुरंत बाद अमर सिंह ने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात, सपा में शामिल होने का अब कभी भी कर सकते हैं औपचारिक एलान, इस्तीफा देने के बाद अमर सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘बीजेपी की ये सरकार है झूठी, अबतक प्रदेश में नहीं किया कोई भी विकास कार्य, हमारे साथ और भी लोग हो सकते हैं सपा में शामिल’

Read More »
अखिलेश से मुलाकात के बाद मौर्या का दावा

अखिलेश से मुलाकात के बाद मौर्या का बड़ा दावा- ‘चुनाव के बाद भाजपा को सिमटा देंगे 45 सीट पर’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के सियासी बाण हुए और भी तेज, मंगलवार को योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या रूक रूक कर रहे हैं तीखे हमले, राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर बोले मौर्या- ‘समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के साथ बैठक में मैंने अपने सहयोगियों से कराया उनका परिचय, हमारे प्रमुख लोगों में 30-35 लोग थे मौजूद, इस बैठक को लेकर कल किया जाएगा औपचारिक एलान, आगामी चुनाव के बाद बीजेपी आ जाएगी साल 2017 के पहले वाली स्थिति में, आगामी चुनाव में बीजेपी को सिमटा देंगे 45 सीट पर’, इससे पहले भी मौर्या RSS और BJP को बता चुके हैं सांप और खुद को नेवला, मौर्य ने ट्वीट कर लिखा था- ‘नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही लेगा दम’

Read More »
img 20220113 wa0316

बेनीवाल के निशाने पर महेंद्र चौधरी, शहादत के अपमान व लोकतांत्रिक परंपरा का मख़ौल उड़ाने का लगाया आरोप: गुरुवार को नावां विधानसभा क्षेत्र के हिराणी ग्राम में शहीद रामेश्वर लाल के स्मारक अनावरण का मामला, नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा में उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी पर लगाया आरोप, कहा- ‘स्थानीय विधायक व राजस्थान की विधानसभा में उप सचेतक ने जिस तरह शहीद के परिजनों पर दबाव बनाकर व डरा धमकाकर करवाया समारक का लोकापर्ण, उसमें चौधरी न केवल किया शहादत का अपमान बल्कि सांसद कोष से निर्मित शहीद स्मारक के लोकार्पण में जन प्रतिनिधियों का नाम ना लिखवाने व उन्हें बुलाने की परंपरा का भी उड़ाया मखौल, क्योंकी सांसद या विधायक कोष से स्वीकृत हुए किसी भी कार्य का लोकार्पण संबंधित सांसद या विधायक के मुख्य आतिथ्य में ही किया जाता है, वहीं भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा भी किसी भी आयोजन में संबंधित क्षेत्र के सांसद व विधायक का नाम लिखवाने व उन्हें बुलाने की करती है बात, जबकि अपने आप को मुख्यमंत्री का दत्तक पुत्र बताने वाले नावां विधायक महेंद्र चौधरी ने ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम की मंशा के विपरीत किया कार्य, इससे पूर्व भी विधायक ने कुचामन के परवेंडी ग्राम में 56 वर्ष पूर्व शहीद हुए सैनिक मोहनराम की प्रतिमा का अनावरण राजनैतिक दुर्भावना से रुकवाकर शहादत का किया था अपमान, भले ही राजनैतिक विचारधारा हो सकती है भिन्न मगर शहीदों के मामले में इस प्रकार सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा ऐसे कृत्य करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को है दर्शाता,’

Read More »
SP-RLD गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

SP-RLD गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 19 पर रालोद तो 10 सीटों पर सपा प्रत्याशी भरेंगे हुंकार: यूपी विधानसभा चुनाव का घमासान, काफी दिनों के मंथन के बाद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने की गठबंधन के 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, पहली सूची में समाजवादी पार्टी के 10 और राष्ट्रीय लोक दल के 19 प्रत्याशी भरेंगे हुंकार, समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन कैराना से, पंकज मलिक चरथाव से, शहीद मंजूर किठौर से, रफीक अंसारी मेरठ से, अमरपाल शर्मा साहिबाबाद से, असलम चौधरी धौलाना से, सलमान सईद कौल से, जफ़र आलम अलीगढ़ से, कुंवर सिंह वकील आगरा कैंट से और मधुसूदन शर्मा भरेंगे बाह से समाजवादी पार्टी के नाम पर भरेंगे चुनावी हूंकार तो वहीं राष्ट्रीय लोक दल चिन्ह पर प्रसन्न चौधरी शामली से, अनिल कुमार पुरकाजी से, राजपाल सिंह सैनी खतौली से, मुंशी राम नहटौर से, अहमद हमीद बागपत से, मदन भैया लोनी से, सुदेश शर्मा मोदीनगर से, गजराज सिंह हापुड़ से, अवतार सिंह भड़ाना जेवर से, हाजी यूनुस बुलंदशहर से, दिलनवाज खान स्याना से, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी खैर से, प्रदीप चौधरी गुड्डू सादाबाद से, तेजपाल सिंह छाता से, प्रीतम सिंह गोवर्धन से, बबिता देवी बल्देव से, महेश कुमार जाटव आगरा देहात से, बृजेश चाहर फतेहपुर सिकरी से और रौतान सिंह खैरागढ़ से भरेंगे हुंकार

Read More »