



Day: January 13, 2022


क्या उत्तरप्रदेश में टूटेगी पुरानी परंपरा, मुख्यमंत्री योगी अगर अयोध्या से उतरते हैं चुनावी रण में तो….!: क्या भाजपा यूपी में तोड़ने जा रही है परंपरा? उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्रियों के विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं रही है परंपरा, राजनाथ सिंह आखिरी मुख्यमंत्री थे जिन्होंने साल 2002 में लड़ा था विधानसभा का चुनाव, जब उन्होंने विपक्षी पार्टी के एक विधायक की सीट खाली करा कर लड़ा था चुनाव, इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती 2007 में बनी थीं मुख्यमंत्री, लेकिन वे विधानसभा में जाने की बजाय विधान परिषद की रहीं सदस्य, 2012 में जब अखिलेश बने थे मुख्यमंत्री, अखिलेश भी विधान परिषद के ही बने सदस्य, 2017 में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उस समय वे भी थे सांसद और सीएम बनने के बाद उच्च सदन के ही बने सदस्य, सियासी सवाल है कि क्या इस बार टूटेगी यह परंपरा? दिल्ली में भाजपा कर रही टिकटों पर महामंथन, आज पीएम मोदी की अगुवाई में हुई चुनाव समिति की बैठक, पार्टी चाहती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ें अयोध्या से चुनाव, ऐसे में क्या टूटेगी मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की परंपरा?
13 Jan 2022
Read More »


दुष्कर्म की शिकार बालिका तो थी मूकबधिर लेकिन कांग्रेस सरकार क्यों बनी हुई है गूंगी-बहरी?- मैडम राजे: अलवर में मूकबधिर बालिका के सात हुए गैंगरेप के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, मंगलवार रात कुछ दरिंदों ने नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर पुलिया पर फेंका, मासूम बच्ची का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में गंभीर हालात में इलाज जारी तो वहीं बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस सरकार, मासूम के साथ हुई इस घटना को लेकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला- ‘अलवर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बालिका तो मूकबधिर थी, लेकिन कांग्रेस सरकार क्यों बनी हुई है गूंगी-बहरी? यह सच है कि राज्य सरकार की चुप्पी के कारण प्रदेश में बदमाशों के होसले हैं बुलंद, लेकिन अब झूठे वादे नहीं, इंसाफ दो’
13 Jan 2022
Read More »


किरोड़ी मीणा समर्थकों सहित हिरासत में, अलवर रेपकांड मामले में प्रियंका का घेराव करने पहुंचे थे मीणा: अलवर रेपकांड पर सियासत तेज, सवाईमाधोपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का घेराव करने पहुंचे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को भी लिया हिरासत में, पुलिस की कार्रवाई पर किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका गांधी मैं तो आपको अलवर की गूंगी बहरी बेटी के साथ हुए अन्याय को लेकर एक ज्ञापन देना चाहता था आपको, जिससे पीड़ित बेटी को मिल सके न्याय, लेकिन आपके भ्रष्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो मुझे करवा दिया गिरफ्तार, प्रदेश में गरीब, दलित महिलाओं एवं बेरोज़गार युवाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए मुझे यह गिरफ्तारी है मंजूर, राजकुमारी जी यह तय कर लो कि आप मुझे कितनी बार गिरफ्तार करोगे? मैं इस प्रदेश के हर एक गरीब,महिलाओं एवं वेरोज़गार युवाओं की लड़ाई अब और दुगनी ताकत के साथ में लडूंगा..रोक सको तो रोक लो गहलोत जी’
13 Jan 2022
Read More »

नाग रूपी RSS, सांप रूपी BJP को स्वामी रूपी नेवला UP से खत्म करके ही लेगा दम- मौर्या का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद गरमाई सियासी तपिश, मंगलवार को योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने अब खुलकर खोला भाजपा और RSS के खिलाफ मोर्चा, स्वामी प्रसाद मौर्या ने आरएसएस को बताया नाग तो बीजेपी को बताया सांप, मौर्या ने इस्तीफा देने के दूसरे दिन ट्वीट कर साधा बीजेपी और आरएसएस पर निशाना, कहा- ‘नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही लेगा दम’, मौर्या के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थन में अब तक 2 मंत्रियों सहित 9 विधायकों ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों विधायकों के इस्तीफे ने बढ़ाई भाजपा आलाकमान की चिंता
13 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस-RLD को BSP का झटका, इमरान मसूद के भाई समेत 2 नेता चढ़े हाथी पर, टिकट भी मिला: उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले चल रही दलबदल राजनीति, अब बहुजन समाज पार्टी ने रालोद और कांग्रेस को दिया झटका, बसपा ने दोनों ही पार्टियों से एक-एक नेताओं को पार्टी में किया शामिल, कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामने वाले इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने जॉइन की बसपा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट करके इन नेताओं का पार्टी में किया स्वागत, मयावाती ने किया ट्वीट- ‘मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद ने 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात की मुलाकात और कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में हो गए शामिल, सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से बनाया अपना उम्मीदवार, इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे और इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोड़कर, बहुजन समाज पार्टी में हो गए शामिल, बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का बनाया उम्मीदवार’
13 Jan 2022
Read More »

लखीमपुर से BJP विधायक बाला प्रसाद का भी डोला मन! सपा दफ्तर में अखिलेश से मुलाकात जारी: लखीमपुर से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का भी मन डोला, बाला प्रसाद अवस्थी पहुंचे लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर, अखिलेश यादव से कर रहे हैं मुलाकात, सपा जॉइन करने की हो रही है चर्चा, बड़ी संख्या में बाला प्रसाद के समर्थक भी हैं मौजूद, आज अब तक 3 विधायकों भाजपा से दे चुके हैं इस्तीफा, अब अगर बाला प्रसाद अवस्थी भी सपा में होते हैं शामिल तो आज का स्कोर हो जाएगा 4 विधायक, इससे पहले पिछले दो दिन में 6 विधायकों भाजपा से दे चुके हैं इस्तीफा, सभी के सपा के संपर्क में होने की है चर्चा
13 Jan 2022
Read More »

अलवर रेपकांड पर सवाईमाधोपुर में गर्माई सियासत, प्रियंका का घेराव करने पहुंचे किरोड़ी को पुलिस ने रोका: अलवर रेपकांड पर गर्माई सियासत, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी मीणा पहुंचे सवाईमाधोपुर, अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का घेराव करने की तैयारी, पुलिस किरोड़ी लाल मीणा से कर रही है समझाइश, किरोड़ी मीणा ने किया ट्वीट- ‘कांग्रेस की राजकुमारी उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता को कर रही है गुमराह, आज आप राजस्थान में है यदि आपको दिख रहा हो तो अलवर जिले में मूक-बधिर बच्ची से गैंगरेप प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से वार कर की गई है दरिंदगी और आपकी सरकार के कानों पर नहीं रेंग रही है जूं’, प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में सवाई माधोपुर में ठहरी कांग्रेस की राजकुमारी का कर रहा हूं घेराव’, प्रियंका गांधी अपना जन्मदिन मनाने के लिए ठहरी हैं रणथंभौर के शेर बाग होटल में
13 Jan 2022
Read More »


