Day: January 13, 2022

यूपी भाजपा में इस्तीफों की बारिश!

यूपी भाजपा में इस्तीफों की बारिश! योगी सरकार के मंत्री धर्मसिंह सैनी-MLA विनय ने भी दिया इस्तीफा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भाजपा में से होने लगी इस्तीफों की बारिश, विधायक मुकेश वर्मा के बाद अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और औरैया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा, बीते तीन दिन में भाजपा के 3 मंत्रियों समेत 9 विधायकों ने दिया इस्तीफा, स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में सैनी और शाक्य ने दिया अपना इस्तीफा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजा अपना इस्तीफा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में लिखा गया- ‘भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई कोई तवज्जो और ना ही उन्हें दिया गया उचित सम्मान’

Read More »
फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, सीएम के OSD लोकेश शर्मा ने जवाब पेश करने के लिए मांगा समय: फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से जुड़ा है प्रकरण, हाईकोर्ट जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बैंच में हुई सुनवाई, OSD लोकेश शर्मा ने जवाब पेश करने के लिए मांगा गया समय, अब 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, प्रदेश में फोन टेपिंग मामले को लेकर कांग्रेस के सियासी संकट के दौरान गर्मा गई थी सियासत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह फोन टेपिंग मामले में दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाया था मामला, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में लोकेश शर्मा से कर चुकी है पूछताछ, दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगा रखी है रोक

Read More »
100 विधायक संपर्क में BJP को लगेगा रोज 1 इंजेक्शन

100 विधायक संपर्क में BJP को लगेगा रोज 1 इंजेक्शन- इस्तीफे के बाद विधायक मुकेश वर्मा का बड़ा दावा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही बीजेपी को लग रहा है एक के बाद एक झटका, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और दारा सिंह के साथ 4 अन्य विधायकों के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी को लगा एक और झटका, फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने झोड़ा बीजेपी का साथ, बीते कुछ दिनों में वह सातवें विधायक हैं जिन्होंने मोड़ा बीजेपी से मुंह, इसके साथ ही वर्मा ने किया बड़ा दावा- ‘स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं और वह जो भी फैसला करेंगे, हम करेंगे उसका समर्थन, हमारे साथ हैं 100 विधायक और भाजपा को लगेगा रोज इंजेक्शन, बीजेपी अगड़ों की पार्टी है और वहां दलितों और पिछड़ों का नहीं है सम्मान, भाजपा है दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी पार्टी’

Read More »
रणथंभौर में प्रियंका गांधी का घेराव करने की तैयारी में भाजपाई

अलवर रेपकांड पर गर्माई सियासत, रणथंभौर में प्रियंका गांधी का घेराव करने की तैयारी में भाजपाई: अलवर रेपकांड पर गर्माई मरुधरा की सियासत, प्रदेश भाजपा ने की कांग्रेस को घेरने की तैयारी, प्रदेश भाजपा की ओर से बनाई गई जांच कमेटी ने मासूम बच्ची के हालात की ली जानकारी, मामले में पुलिस के हाथ हैं खाली, प्रदेश भाजपा की जांच कमेटी अलका गुर्जर के नेतृत्व में सवाईमाधोपुर के लिए हुई रवाना, रणथंभौर में ठहरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का किया जाएगा घेराव, रणथंभौर के शेरबाग होटल में रुकीं हैं प्रियंका गांधी, सियासी गलियारों में चर्चा- कमेटी को जाना था अलवर लेकिन वो जा रही है सवाईमाधोपुर, रेपकांड पर भाजपा की रणनीति नहीं आ रही है समझ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बनाई थी जांच कमेटी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के नेतृत्व में बनाई थी कमेटी

Read More »
पीएम सुरक्षा में चूक के मामले में जांच पूरी होने तक मीडिया ट्राइल-बयानबाजी पर SC लगाए रोक- सीएम गहलोत

पीएम सुरक्षा में चूक के मामले में जांच पूरी होने तक मीडिया ट्राइल-बयानबाजी पर रोक लगाए SC- सीएम गहलोत: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान- ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमिटी कर दी है गठित, अब सभी को सत्य जानने के लिए इस कमिटी की रिपोर्ट का करना चाहिए इंतजार, मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट से करता हूं अपील, इस मामले की जांच पूरी होने तक मीडिया ट्रायल एवं बयानबाजी पर लगाई जाए रोक’, पीएम मोदी में सुरक्षा में चूक के मामले में भाजपा की ओर से लगातार पंजाब की चन्नी सरकार और कांग्रेस को है घेर रही, सुप्रीम कोर्ट ने कल इस मामले के हर पक्ष की जांच के लिए बनाई है कमेटी

Read More »
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन?

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? कोरोना के कहर को लेकर PM मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: देश में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, शाम 4.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बैठक, इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की है संभावना, वहीं इससे पहले बीते रविवार को भी एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए पीएम मोदी ने दिए थे निर्देश, जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने और मिशन मोड में किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने का किया था आह्वान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद देश में प्रतिबंधों को और किए जा सकते हैं कड़े, संभवत: इस बैठक में लॉकडाउन पर भी किया जा सकता है विचार, लेकिन अंतिम निर्णय लेंगे पीएम मोदी, इस बैठक के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, आईसीयू (ICU), पीएसए संयत्र, ऑक्सीजन बेड, आईटी हस्तक्षेप, मानव संसाधन, और टीकाकर की स्थिति पर की जा सकती है समीक्षा, नई दिल्ली, महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हालात तेजी से बिगड़ रहे

Read More »
दिल्ली में PM मोदी के नेतृत्व में BJP केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी (FILE PHOTO)

दिल्ली में PM मोदी के नेतृत्व में BJP केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर: उत्तरप्रदेश चुनाव का घमासान, यूपी भाजपा में एक के बाद एक विधायक छोड़ रहे पार्टी, तीन दिन में 8 विधायकों ने छोड़ी भाजपा, दूसरी तरफ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर, यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में उच्च स्तरीय बैठक दो दिन से है जारी, बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और यूपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी हैं मौजूद

Read More »
यूपी में कांग्रेस की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

यूपी में कांग्रेस की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, इनमें 50 महिलाएं, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी उम्मीदवार: उत्तरप्रदेश में चुनावी घमासान, कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता कर जारी की सूची,125 में से 40 फीसदी हैं युवा, पत्रकारों- समाजसेवियों को भी दिया गया टिकट, एक अभिनेत्री को भी उतारा गया है मैदान में, उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां को भी दिया गया टिकट, सोनभद्र में पीड़ित आदिवासी को टिकट, नोएडा से कांग्रेस ने पंखुडी पाठक को दिया गया टिकट, एटा से गुंजन मिश्रा मैदान में, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, संभल से निदा अहमद

Read More »
यूपी में BJP और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय!

यूपी में BJP और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! शाह की मौजूदगी में बनी बात: उत्तरप्रदेश चुनाव का घमासान, बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी हो गया है तय, सूत्रों का दावा- अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को मिलेंगी 17 सीटें, बाकी सीटों पर बीजेपी उतारेगी अपने उम्मीदवार, इससे पहले देर रात हुई बैठक में अपना दल 25 और निषाद पार्टी 30 सीटों की रखी थी मांग, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अब अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें देने का तय हुआ है फॉर्मूला, अमित शाह से पहले संजय निषाद औऱ बाद में अनु्प्रिया पटेल ने की थी मुलाकात, पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को दी गई थीं 11 सीटें, लेकिन इस बार दी गई हैं 14 सीटें

Read More »