



Day: December 28, 2021


आसाराम जैसे महान संत को झूठे मामलों में फंसाकर किया जा रहा है भारत का चरित्रहनन- धनंजय देसाई: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ताउम्र जेल में बंद आसाराम के समर्थन में जयपुर में जुटी भीड़, श्री योग वेदांत सेवा समिति के बैनर तले हुए कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय देसाई ने आसाराम को बताया निर्दोष, कहा- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यहां का आध्यात्मिक स्तर पूरे विश्व को करता है प्रभावित, स्वामी विवेकानंद से लेकर जग्गी वासुदेव, रामदेव और श्रीश्री रविशंकर तक एक लंबी परंपरा आज भी है भारत में, आसाराम जैसे महान संत को किया जा रहा है प्रताड़ित, झूठे मामलों में फंसाकर भारत का चरित्रहनन करने का हो रहा है दुष्प्रयास, इसी कारण से देशभर में घूमकर लोगों को जगाने का मैं कर रहा हूं प्रयास,’ देसाई ने कहा- जब CAA का कानून बना, तब देशविरोधी शक्तियों ने सिर उठाया, उसी तरीके से भारत में संतों को बदनाम करने का और चरित्रहनन करने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है विदेशी ताकतों द्वारा, संत नित्यानंद को भी बदनाम करने के लिए तैयार की गई है झूठी सीडी, आसाराम के विरोध में भी इसी तरह रचा गया है षड्यंत्र, जिस तरह ब्रिटिश राज में क्रांतिकारियों पर झूठे मामले चलाकर दी गई थी फांसी, उसी तरह आज संतों और सनातन धर्म के खिलाफ रचा जा रहा है षड्यंत्र
28 Dec 2021
Read More »

अचानक काफिला रुकवाकर ग्रामीणों और छात्रों के बीच पहुंचे सीएम गहलोत का यह अंदाज बना चर्चा का विषय: बाड़ा पदमपुरा में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र के बाद वापस लौट रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अचानक रुकवाया अपना काफिला, सड़क के किनारे एक कोचिंग के बाहर कुछ लड़के-लड़कियां पढ़ते हुए देख रुकवाया काफिला और छात्रों के पास पहुंचे सीएम गहलोत, अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्रों और ग्रामीणों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, इस दौरान सीएम गहलोत ने विद्यार्थियों से सवाल जवाब करते हुए पूछा कि किस का पेपर है? कहां पढ़ते हैं, स्कूल की फीस कितनी है, सरकार की योजनाओं की जानकारी है या नहीं? इसके साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों से भी चर्चा की सीएम गहलोत ने, ग्रामीणों से सरकार की चिरंजीवी सहित अन्य योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली सीएम गहलोत ने, कुछ समय विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच रूककर रवाना हो गए सीएम गहलोत, लेकिन आसपास के गांवों और सियासी गलियारों में सीएम गहलोत के इस अंदाज की खूब रही चर्चा
28 Dec 2021
Read More »




खट्टर सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में हुई दो नए मंत्रियों की एंट्री, एक ने हिंदी तो एक ने संस्कृत में ली शपथ: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए मंत्रियों की हुई एंट्री, हरियाणा राजभवन में आज शाम चार बजे हुए एक समारोह में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा के हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जननायक जनता पार्टी के टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री पद की शपथ, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई दोनों को शपथ, जहां जजपा विधायक बबली ने हिंदी में ली शपथ तो वहीं भाजपा विधायक गुप्ता ने संस्कृत में ली शपथ, इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे उपस्थित, दो नए मंत्रियों के शामिल होने से खट्टर सरकार के मंत्रिपरिषद की संख्या अब हो गई 14, इससे पहले, 27 अक्टूबर, 2019 को मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को खट्टर कैबिनेट में किया गया था शामिल, खट्टर कैबिनेट में भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हैं तो जजपा के उपमुख्यमंत्री सहित हैं तीन मंत्री, जबकि रणजीत सिंह चौटाला अकेले निर्दलीय विधायक हैं जिन्हें मंत्री के रूप में किया गया है शामिल
28 Dec 2021
Read More »

REET-2021 में पद बढ़ाने की तैयारी में गहलोत सरकार, सीएम ने बुलाई अहम बैठक, पायलट ने लिखा था पत्र: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में पद बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई अहम बैठक, शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी अहम बैठक, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सहित अन्य अधिकारी रहेंगे मौजूद, राज्य में 31 हजार शिक्षक भर्ती को बढ़ाकर 50 हजार करने की है मांग, रीट अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे थे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सीएम गहलोत को पत्र लिखकर बेरोजगार युवाओं की मांग को ध्यान में रखकर उचित कार्रवाई की उठाई थी मांग, पायलट कैंप के कई विधायक पहले भी सीएम को इस बाबत लिख चुके हैं पत्र, सोशल मीडिया पर इस मांग को लेकर चल रहा है कैंपेन
28 Dec 2021
Read More »

बारां जिला प्रमुख चुनाव में भीतरघात मामले में नया मोड़, छबड़ा MLA ने जांच समिति से खुद को किया अलग: बारां में जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला, छबड़ा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने छानबीन समिति से दिया इस्तीफा, बारां जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा के पास बहुमत होते हुए भी कांग्रेस का बना है जिला प्रमुख, भाजपा कैंप से एक वोट की हुई है क्रॉस वोटिंग, मामले की जांच के लिए भाजपा ने बनाई थी छानबीन समिति, सिंघवी ने कहा- ‘कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर की है गलत बयानाबाजी, मेरा निर्वाचन क्षेत्र छबड़ा है बारां जिले में, ऐसे में मेरा इस समिति में बना रहना नहीं होता उचित प्रतीत, पार्टी ने मुझ पर विश्वास रखते मुझे उपर्युक्त समिति का नियुक्त किया सदस्य’, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन बनीं हैं जिला प्रमुख, भाजपा की हार के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने किया था सांसद दुष्यंत सिंह से कार्यालय पर पथराव भी
28 Dec 2021
Read More »



