



Day: December 28, 2021


कांग्रेस मुक्त भारत करने वाले खुद हो जाएंगे मुक्त, पार्टी बसती है लोगों के दिलों में- सीएम गहलोत: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पीसीसी में हुआ झंडारोहण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के मंत्री और पदाधिकारी रहे मौजूद, मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा- रायपुर में जो साधु संतों का सम्मान लेकिन जो कुछ कहा गया शर्मनाक, एक साधु ने तो मंच ही छोड़ दिया था, महात्मा गांधी का अपमान करना जितनी निंदा की जाए वो कम है, सोचिए देश किस दिशा में जा रहा, कांग्रेस मुक्त भारत करने वाले खुद हो जाएंगे मुक्त, पार्टी बसती है लोगों के दिलों में, देश में लोकतंत्र है खतरे में’, मध्यप्रदेश के रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी के संत कालीचरण दास ने कहे थे अपशब्द
28 Dec 2021
Read More »

मांझी की मझदार में छोड़ने की धमकी, हम पार्टी बोली- 4 MLA हट जाएं तो जपना पड़ेगा राम-राम: ब्राह्मणों और हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान के बाद बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने जीतन राम मांझी को राजनीति से संन्यास लेकर राम-राम जपने की दे दी सलाह, इसको लेकर मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने किया पलटवार, पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मंत्री के बयान पर सरकार गिराने तक की कह दी बात और एनडीए पर किया हमला, प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा- ‘नीरज सिंह बबलू होते कौन हैं, जीतन राम मांझी को कुछ सलाह देने वाले? अगर हम अपनी पार्टी के चार विधायकों हटा लें तो एनडीए के ये नेता सड़क पर आकर जपने लगेंगे राम-राम, नीरज सिंह बबलू को बोलने से पहले उम्र का रखना चाहिए ध्यान, वे किसके बारे में क्या बोल रहे हैं, इसका रखना चाहिए ध्यान, अगर हिम्मत है तो वे बोलें पीएम मोदी पर, जो कई सभाओं में बोलते रहे हैं उल्टा-सीधा, क्या उन्हें भी कहेंगे घर में बैठने को’, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बीते दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मणों और हिंदू धर्म को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
28 Dec 2021
Read More »

22 दिन में पीएम का आज 7वां यूपी दौरा, कानपुर मेट्रो की देंगे सौगात, IIT के समारोह में होंगे शामिल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर यूपी के दौरे पर , कानपुर के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, दिसंबर के 22 दिनों में पीएम मोदी का यह 7वां यूपी दौरा, कानपुर में सबसे पहले पीएम मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, फिर निराला नगर रेलवे मैदान में मेट्रो समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और रैली को करेंगे संबोधित, कानपुर मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा भी करेंगे PM,आईआईटी स्टेशन से मेट्रो में बैठकर गीतानगर तक जाएंगे पीएम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर-बुंदेलखंड की इस बार पहली चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, इस क्षेत्र की कुल 52 में से 47 सीटों पर काबिज भाजपा के रिकॉर्ड प्रभुत्व को बचाने की कोशिश में नजर आएंगे पीएम मोदी, PM के कार्यक्रम में 16 विभाग जुटाएंगे 70 हजार की भीड़, PM के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सरकारी अफसरों के कंधों पर
28 Dec 2021
Read More »

सोनिया ने फहराया कांग्रेस का झंडा तो फिसलकर गिरा सीधा हाथों में, सोशल मीडिया पर बने मीम: कांग्रेस मंगलवार को मना रही अपना 137वां स्थापना दिवस, इस अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का किया गया था आयोजन, इस कार्यक्रम के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने गईं तो वो फिसलकर गिर गया उन्हीं के हाथों में, इस कार्यक्रम का वीडियो अब हो रहा है वायरल, वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जैसे ही झंडे को फहराने के लिए रस्सी खींचती है, झंडा ऊपर से फिसलकर गिर जाता है उनके ही हाथ में, जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला और सोनिया गांधी के हाथ से झंडा लेकर उसे करने लगे ठीक, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल, कांग्रेस जमीन पर हैशटेग हो रहा वायरल
28 Dec 2021
Read More »

मंत्री भाया और विधायक सिंघवी के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने शवयात्रा निकाल फूंका पुतला: बारां में बहुमत के बावजूद नहीं बना बीजेपी का जिला प्रमुख, एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग की कारण खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन बनीं बारां की जिला प्रमुख, क्रॉस वोटिंग के कारण हुई हार के बाद से ही है बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, क्रॉस वोटिंग के लिए विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के आपसी मिलीभगत की चर्चा है जोरों पर, सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का दोनों के खिलाफ फूटा गुस्सा, कोटड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच धर्मा धाकड़ के नेतृत्व में कोटड़ी और खेजड़ा गांव के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री भाया व छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के पुतलों की निकाली शव यात्रा, और फिर श्मशान घाट ले जाकर जलाया गया दोनों के पुतलों को, इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों नेताओं के खिलाफ की जमकर नारेबाजी भी, ग्रामीणों ने कहा- दोनों पार्टी के नेता मिलीभगत कर करा रहे हैं क्रॉस वोटिंग जो नहीं है सही, हम इसका करते हैं विरोध और आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों को भुगतने पड़ेंगे इसके परिणाम
28 Dec 2021
Read More »


