



Day: December 28, 2021


दुर्भाग्य से आज देश में हो रही धर्म के नाम पर राजनीति, मोदी-शाह और योगी ने पार की हदें- गहलोत: कांग्रेस के तीन दिन के ट्रेनिंग कैंप का समापन, इस शिविर के समापन सत्र को राहुल गांधी ने किया संबोधित, समापन के बाद सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हुए मीडिया से रूबरू, सीएम गहलोत ने कहा- ‘ट्रेनिंग कैंप रहा शानदार, समय समय पर लगते रहेंगे ऐसे कैंप, राहुल गांधी हर मुद्दे, महंगाई, बेरोजगारी, सीमा विवाद सहित हर मुद्दे पर रखते हैं बात, लेकिन दुर्भाग्य से आज देश में धर्म के नाम पर हो रही है राजनीति, मोदी जी ने बनारस में जो मैसेज देने का प्रयास किया, चुनाव के लिए धर्म को मिलाकर राजनीति कर रहे हैं, धर्म है व्यक्तिगत मामला, मोदी-शाह और योगी ने पार कर दी हैं हदें, इनके लिए धर्म के हैं अलग मायने और हमारे लिए हैं धर्म के अलग मायने’, डोटासरा बोले- ‘राहुल गांधी ने भय की राजनीति से डटकर मुकाबला करने की कही बात, डर के मारे जो छोड़ रहे हैं पार्टी, वो हैं डरपोक, कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं डरता है किसी से, राहुल गांधी निडरता के साथ में मोदीजी को एक्सपोज करने का कर रहे हैं काम, ऐसे ही कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार को करेगा एक्सपोज, 2024 में होगी इनकी विदाई’
28 Dec 2021
Read More »


फांसी पर चढ़ा दो, गांधीजी को गाली देने का नहीं कोई अफसोस- संत कालीचरण ने जारी किया वीडियो: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी व अपशब्द कहने पर एफआईआर के बाद संत कालीचरण का एक और वीडियो आया सामने, वीडियों में संत कालीचरण ने कहा- ‘उन्हें इसका नहीं है कोई पश्चाताप, मुझे मृत्युदंड भी है स्वीकार, फांसी पर भी चढ़ा दोगे तो भी नहीं बदलेंगे मेरे सुर, करोड़ों साल से है राष्ट्र, 200 साल पहले आया व्यक्ति कैसे हो सकता है राष्ट्रपिता’, इस वीडियो में भी कालीचरण ने नाथूराम गोडसे को फिर किया साष्टांग प्रणाम, कालीचरण बोले- ‘महात्मा, गांधीजी नहीं बल्कि है नाथूराम गोडसे, धर्म की रक्षा और राष्ट्र को बचाने के लिए वे फांसी पर भी चढ़ने को हूं तैयार’, रायपुर के रावणभाठा मैदान में रविवार शाम दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने अपने वक्तव्य के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, इसके बाद छत्तीसगढ़ सहित देश की गरमा गई है सियासत, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर है जारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सिविल लाइन व नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में दर्ज कराई है शिकायत, रायपुर में एफआईआर के बाद कालीचरण है फरार
28 Dec 2021
Read More »

पंजाब में कांग्रेस को झटका, विधायक बाजवा और लड्डी भाजपा में शामिल, क्रिकेटर मोंगिया भी हुए शामिल: पंजाब में भाजपा का कांग्रेस को झटका, दो विधायकों ने ली भाजपा की सदस्या, वहीं भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, बोले- पंजाब के लोगों की करना चाहता हूं सेवा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया ने जॉइन की भारतीय जनता पार्टी, मोंगिया ने दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता की ग्रहण, मोंगिया ने कहा- ‘मैं बीजेपी के जरिए पंजाब के लोगों की करना चाहता हूं सेवा, बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी देश के विकास के लिए नहीं सकती है काम, पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व दिनेश मोंगिया के साथ-साथ कांग्रेस के मौजूदा विधायक फतह सिंह बाजवा भी बीजेपी में हुए शामिल, इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद, कादियां से विधायक बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के हैं भाई, बाजवा के अलावा पंजाब से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भी मंगलवार को भाजपा में हो गए शामिल
28 Dec 2021
Read More »


अखिलेश का BJP पर हमला- कानपुर मेट्रो का शिलान्यास किया था मैंने, बनाने वालों को नहीं हुआ सम्मान: यूपी के उन्नाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैलियों के रोक के सवाल पर बोले अखिलेश- ‘जो चुनाव आयोग कहेगा वो मानेंगे’, योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश का निशाना- ‘यूपी में चल रहा ठोको राज, कानपुर मेट्रो का शिलान्यास किया था मैंने, जिनका मेट्रो में योगदान रहा वो नहीं हैं मंच पर, कानपुर मेट्रो बनाने वालों का क्यों नहीं हुआ सम्मान, कोरोना काल में मजदूरों के साथ जो हुआ वो नहीं भूलेंगे, बीजेपी को हटाने को तैयार है यूपी की जनता, उन्नाव में इंकलाब होगा और 2022 में बदलाव होगा’, पीयूष जैन के यहां छापों को लेकर बोले अखिलेश- ‘सरकार बनाए वो कैश है किसका, बीजेपी ने अपने कारोबारी के यहां ही मार दिया छापा, छापों को लेकर बीजेपी बोल रही है झूठ, नोटों के नंबर से पता लग जाएगा सच, बीजेपी है झूठ बोलने वाली पार्टी’
28 Dec 2021
Read More »

राजस्थान के कांग्रेसी दिग्गजों के ट्रैनिंग कैंप को संबोधित करेंगे राहुल, देंगे अहम ‘गुरुमंत्र’: राजस्थान कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का तीसरा और अंतिम दिन, जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में हो रहा प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान के कांग्रेसी दिग्गजों को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देंगे गुरुमंत्री, करीब 2 बजे शिविर में होगा राहुल गांधी का संबोधन, वर्चुअल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे राहुल गांधी, इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित दिग्गज रहेंगे मौजूद, राहुल गांधी के संबोधन के बाद होगा सीएम अशोक गहलोत का संबोधन, इसके बाद आज ही हो जाएगा शिविर का समापन
28 Dec 2021
Read More »

सलाहकार लोढ़ा का CM गहलोत को पत्र, APRO भर्ती में TSP क्षेत्र में पद भर्ती निकालने का किया आग्रह: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने लिखा पत्र, सीएम गहलोत को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर भी किया शेयर, पत्र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) की सीधी भर्ती 2021 में टीएसपी क्षेत्र में एक भी पद स्वीकृत नहीं होने का जिक्र, पत्र में मुख्यमंत्री गहलोत से टीएसपी क्षेत्र के पद के लिए भर्ती निकालने का किया आग्रह, लोढ़ा ने संशोधित विज्ञप्ति का प्रकाशन करवाकर अनुसूचित क्षेत्र (TSP) में भी पद भर्ती विज्ञापित करवाने की किया गया है आग्रह, जिससे TSP क्षेत्र के युवाओं को भी प्राथमिकता से शासन की सेवा करने मिले अवसर
28 Dec 2021
Read More »

प्रियंका गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात, राजनीतिक नियुक्तियों और यूपी चुनाव पर हुई चर्चा- सूत्र: कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस, दिल्ली हैड क्वार्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फहराया पार्टी का झंडा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट भी रहे मौजूद, प्रियंका गांधी और सचिन पायलट की हुई मुलाकात, सूत्रों का कहना- यूपी चुनाव और प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हुई चर्चा, पश्चिमी यूपी में सचिन पायलट को प्रचार की कमान सौंपे जाने की है सियासी चर्चाएं, इस इलाके में पायलट परिवार का रहा है खास प्रभाव, साथ ही राजस्थान में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा होने की बात आ रही है सामने
28 Dec 2021
Read More »


