PoliTalks News
बड़ी खबर

दिग्विजय सिंह के ‘गौ ज्ञान’ पर भड़के साधु-संत, बोले- इतने डंडे पड़ेंगे की बचने की नहीं मिलेगी जगह

28 दिसंबर 2021
साझा करें:
दिग्विजय सिंह के ‘गौ ज्ञान’ पर भड़के साधु-संत, बोले- इतने डंडे पड़ेंगे की बचने की नहीं मिलेगी जगह

Politalks.News/Madhypradesh. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के वीर सावरकर (Veer Savarkar) की किताब का संदर्भ देकर उन्हें गोहत्या समर्थक बताने संबंधी बयान पर बवाल मचा है. भाजपा के साथ साधु-संतों ने भी दिग्गी राजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गाय को लेकर दिए बयान पर अयोध्या (Ayodhya) के संत-महंत आक्रोशित हैं. तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने दिग्गी राजा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, कांग्रेसी जहां मिलेंगे उन पर लाठीचार्ज करेंगे, इनको बचने की भी जगह नहीं मिलेगी’. वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि, ‘दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है और इन्हीं जैसे नेताओं की वजह से आज … Read more

Politalks.News/Madhypradesh. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के वीर सावरकर (Veer Savarkar) की किताब का संदर्भ देकर उन्हें गोहत्या समर्थक बताने संबंधी बयान पर बवाल मचा है. भाजपा के साथ साधु-संतों ने भी दिग्गी राजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गाय को लेकर दिए बयान पर अयोध्या (Ayodhya) के संत-महंत आक्रोशित हैं. तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने दिग्गी राजा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, कांग्रेसी जहां मिलेंगे उन पर लाठीचार्ज करेंगे, इनको बचने की भी जगह नहीं मिलेगी’. वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि, ‘दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है और इन्हीं जैसे नेताओं की वजह से आज कांग्रेस गर्त में है’. एमपी के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो दिग्गी को हिंदू के वेष में कसाई कह दिया है. आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘हिंदुत्व और हिंदू में कोई संबंध नहीं है’. साथ ही गाय को लेकर भी टिप्पणी की थी. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘गाय एक ऐसा पशु है, जो खुद के मल में ही लोट लेती है’. इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने गौमांस खाने को लेकर भी टिप्पणी की थी.

सावरकर की किताब में लिखा है गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, कहां से हमारी माता हो सकती है- दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बकौल वीर सावरकर भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला. दिग्गी राजा ने कहा था कि, ‘सावरकर की किताब में लिखा है- हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है. यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है. वह कहां से हमारी माता हो सकती है. उसका गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है. यह सावरकर जी ने खुद कहा है, जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं’. दिग्विजय सेकंड स्टॉप तुलसी नगर नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में बोले रहे थे. बीच-बीच में दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि हाथ उठाकर बताओ, यह मालूम था या नहीं. दिग्गीज राजा ने यह भी कहा कि, ‘यह देश विविधता में एकता का देश है. यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाएं. अधिकांश हिंदू गौ हत्या के भी खिलाफ हैं’.

यह भी पढ़ें- होम आइसोलेशन पूरा कर निकले अखिलेश ने भाजपा को बताया सबसे बड़ा झूठा, बोले- जल्द ही होगा इनका सफाया

गाय पूरे विश्व की माता, हिंदू और हिंदुत्व दोनों हैं एक- परमहंस
अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, ‘वेदों में लिखा गया है गाय पूरे विश्व की मां है. बड़े-बड़े वैज्ञानिक ने यह साबित कर दिया है कि जो मां का दूध होता है, वही गौमाता का भी दूध होता है. इसलिए गाय पूरे विश्व की माता है और हिंदू और हिंदुत्व दोनों एक हैं, अगर हिंदू है तो वहां हिंदुत्व होगा ही, जिस तरह से स्त्रित्व के बिना स्त्री नहीं हो सकती, पुरुषत्व के बिना पुरुष नहीं हो सकता, मनुष्यत्व के बिना कोई मनुष्य नहीं हो सकता, उसी तरह हिंदुत्व के बिना कोई हिंदू नहीं होता’.

कांग्रेसी जहां मिलेंगे उन पर करेंगे लाठीचार्ज, बचने की नहीं मिलेगी जगह- परमहंस

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि, ‘यह जो कांग्रेसी कह रहे हैं, यह तो भगवान को भी काल्पनिक कह चुके हैं, यह गाय को कैसे मां मानेंगे. गाय 100 करोड़ों धर्मावलंबियों की मां है. श्रेष्ठ लोगों की गाय मां है. ये जितने कांग्रेसी हैं मानसिक रूप से विचित्र हैं. इनको मेंटल हॉस्पिटल में रखना चाहिए. ये जब देख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो रहा है तो खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहे हैं ये लोग. इसीलिए ऐसे लोग जहर उगलते रहते हैं. इनके लिए जगत गुरु परमहंस, आचार्य, साधु-संत, धर्माचार्य काफी हैं. जिस दिन यह धर्मदंड शुरू हो जाएगा, उस दिन पता नहीं लगेगा. भागने का रास्ता भी नहीं बचेगा. अगर ये जहर उगलना बंद नहीं करेंगे, तो वह दिन भी जल्दी आ जाएगा, जब जितने कांग्रेसी मिलेंगे हम लोग इस तरह से लाठीचार्ज करेंगे कि उनको बचने की भी जगह नहीं मिलेगी’.

यह भी पढ़ें-उपचुनाव में पटखनी खाने के बाद BJP की हिमाचल साधने की तैयारी, PM ने दी 11 हजार करोड़ की सौगात

हिंदुत्व का अपमान करते हैं इसलिए खत्म हो चुकी है कांग्रेस- राजू दास
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा है कि, ‘दिग्विजय सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए अनाप-शनाप बयान देते हैं, जिसका परिणाम है कि कांग्रेस गर्त में चली गई है. दिग्विजय सिंह हिंदू, सनातन संस्कृति, देवी-देवता, साधु-संतों और हिंदुत्व का अपमान करते हैं. इसी का परिणाम है कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है’. दिग्गी राजा पर हमलावर होते हुए राजू दास ने कहा कि, ‘हिंदुत्व और गाय के बारे में उन्होंने जो कहा है कि गाय हमारी माता नहीं हो सकती है. तो उनसे पूछा जाना चाहिए कि कैसे नहीं हो सकती है. सनातन धर्म और संस्कृति में गौ पूजनीय है. हमलोग जब ठाकुर जी का भोग निकालते हैं, तो उसके पहले गौग्रास निकालते हैं. पहले गाय माता को हम लोग भोजन देते हैं, उसके बाद हम लोग ठाकुर जी को भोजन देते हैं. हमारे यहां सनातन धर्म और संस्कृति में गऊ पूज्य है और पूज्य रहेगी’.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal