राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच की अंदरुनी कलह अब दिखाई दे रही सोशल मीडिया पर, प्रदेश की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ खोला मोर्चा, विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की हकीकत, 2018 में भर्ती 2016 में डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया और पुत्रवधू के भाई गौरव पूनिया, बहिन प्रज्ञा पूनिया को इंटरव्यू में सभी रिश्तेदारों को दिए गए समान 80-80 अंक, प्रतिभा पूनिया RAS-2016 में हुई चयनित, गौरव पूनिया व प्रज्ञा पूनिया 2018 में हुए चयनित, सत्ता का दुरुपयोग करके साक्षात्कार में दिलाए गए अंक, सभी के समान अंक आना पैदा करता है गंभीर संदेह, साथ ही डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह का 2016 में RAS में हुआ चयन, उसमें OBC प्रमाण पत्र नॉन क्रीमी लेयर का बनवाकर लिया गया लाभ, डोटासरा के समधी रमेश चंद पूनिया भी क्रीमी लेयर होते हुए उनके बच्चों को OBC का लाभ दिलाया गया, इन सब की गहनता से होनी चाहिए जांच, डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते हुए REET परीक्षा में हुई बड़ी धांधली, जिससे गरीब किसानों के मेहनती बच्चों का भविष्य धकेल दिया गया गर्त में, मैं वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से करता हूँ निवेदन कि डोटासरा के विरुद्ध गहनता से जांच कर करें कार्यवाही, जिससे कि युवाओं का भरोसा सरकार के प्रति रहे कायम, डोटासरा ने बयाना में स्वर्गीय बृजेन्द्र सपा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कहा था कि भरतपुर में तो रास्ता पूछने के भी ले लेते हैं पैसे, तो भरतपुर की जनता जनार्दन के इस अपमानजनक वक्तव्य पर मेरा कहना है कि अगली बार डोटासरा भरतपुर पधारें आपको बताया जाएगा रास्ता भी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान से बढ़िया किया जाएगा स्वागत-सत्कार भी, ऐसे भ्रष्ट नेताओं को तत्काल प्रभाव से दे देना चाहिए अपना इस्तीफा या कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इन्हें निकाल देना चाहिए पार्टी से
विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा का खोला कच्चा चिट्ठा! कहा- आलाकमान को इन्हें निकाल देना चाहिए पार्टी से

Vishvendra Singh I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I Ras Exam 2016 I Ras Exam 2018 I









