PoliTalks News
बड़ी खबर

संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा में धान खरीद की मांग, किसान नेता ढिल्लों ने CM और कलेक्टर को भेजा पत्र

30 सितंबर 2026
साझा करें:
संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा में धान खरीद की मांग, किसान नेता ढिल्लों ने CM और कलेक्टर को भेजा पत्र

धान खरीद सीजन से पहले किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों की बड़ी मांग, CM भजनलाल को लिखा पत्र

संगरिया। आगामी धान खरीद सीजन को लेकर किसानों की चिंताओं के निराकरण की मांग करते हुए किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर को पत्र भेजा है. ढिल्लों ने जिले में धान की सरकारी खरीद की समुचित और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं और आगामी दिनों में मंडियों में धान की आवक बढ़ने वाली है. ऐसे में सरकार और प्रशासन को समय रहते खरीद केंद्रों सहित तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर लेनी चाहिए.

बलकौर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मंडियों में पर्याप्त संख्या में सरकारी खरीद केंद्र नहीं बनाए गए या खरीद प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हुई तो किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों का रुख करना पड़ सकता है. इसके अलावा उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचने की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने मांग की कि संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा में पर्याप्त संख्या में सरकारी धान खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए.

वही किसान नेता बलकौर सिंह  ढिल्लों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया कि धान की आवक शुरू होने से पहले मंडियों में पर्याप्त बारदाना, तौल कांटे, नमी जांच और फसल के समय पर उठाव की व्यवस्था पूरी करवाई जाए. उन्होंने कहा कि किसान पूरे वर्ष मेहनत करके फसल तैयार करता है, इसलिए उसकी उपज की समय पर खरीद और उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने की मांग की, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.



Dhan Procurement 2026, Paddy Procurement 2026, Paddy Procurement Rajasthan, Government Paddy Procurement, Balkaur Singh Dhillon, Bhajan Lal Sharma, Hanumangarh Paddy Procurement, Sangaria Paddy Procurement, Tibbi Paddy Procurement, Pilibanga Paddy Procurement, Paddy MSP, Farmers News Rajasthan, Rajasthan Farmers, Paddy Buying Centres, Government Paddy Purchase, Paddy Procurement Centres, Rajasthan Paddy Farmers, Paddy Harvest Season, Kisan News Rajasthan

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal