लखीमपुर से सबक ले चुकी योगी सरकार ने प्रियंका गांधी को आगरा जाने की दी परमिशन, हुईं आगरा रवाना: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का मामला, लखनऊ से आगरा जाते समय यूपी पुलिस ने लिया था प्रियंका गांधी को हिरासत में, काफी जद्दोजहद के बाद प्रियंका गांधी को मिली आगरा जाने की अनुमति, प्रियंका 4 लोगों के साथ लखनऊ से आगरा के लिए हुईं रवाना, प्रियंका गांधी प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आचार्य प्रमोद कृष्णन लखनऊ से जा रहे आगरा, आगरा में एक सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में हुई थी मौत,सफाईकर्मी के परिजनों से मुलाकात करने जा रहीं थी प्रियंका, पुलिस ने लखनऊ के पास लिया था प्रियंका गांधी को हिरासत में, जानकार सूत्रों का दावा- लखीमपुर वाले एपिसोड से योगी सरकार ने लिया सबक, प्रियंका गांधी को ज्यादा देर नहीं रखा गया हिरासत में औऱ साथ ही दे दी गई आगरा जाने की अनुमति