केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पल भी गवांए बिना बर्खास्त किया जाना चाहिए- कांग्रेस: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा और लाल किले पर फहराए गए झंडे को कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग, दिल्ली किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह हैं ज़िम्मेदार, उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का नहीं है अधिकार, अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करे केन्द्र सरकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की है ये मांग, सारी गुप्त जानकारी होने के बावजूद दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज़ करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर कर रही है मुकदमें दर्ज़, यह सारा घटनाक्रम भाजपा सरकार की साजिश को करता है साबित