PoliTalks News
बड़ी खबर

नारी शक्ति का यह आंदोलन कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा- सीपी जोशी

05 जुलाई 2023
साझा करें:
नारी शक्ति का यह आंदोलन कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा- सीपी जोशी

Cp Joshi On Gehlot Government: राजस्थान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ महिला आक्रोश आंदोलन किया गया. इस दौरान प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर आक्रोश सभा आयोजित हुई. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों वह भाजपा नेताओं ने संबोधित किया इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने महिला आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान की महिलाओं को अशोक गहलोत सरकार ने शर्मसार किया है. अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए यह विशाल प्रदर्शन आज महिला शक्ति ने आयोजित … Read more

Cp Joshi On Gehlot Government: राजस्थान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ महिला आक्रोश आंदोलन किया गया. इस दौरान प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर आक्रोश सभा आयोजित हुई. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों वह भाजपा नेताओं ने संबोधित किया इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने महिला आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान की महिलाओं को अशोक गहलोत सरकार ने शर्मसार किया है. अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए यह विशाल प्रदर्शन आज महिला शक्ति ने आयोजित किया है.

यह भी पढ़ें:  अजित पवार पर भारी पड़ेगी शरद पवार के राजनीतिक अनुभव की ‘गुगली’!

सीपी जोशी ने कहा की राजस्थान के लिए बहुत शर्म की बात है, यहां के मुखिया अशोक गहलोत कहते हैं कि दुष्कर्म के 65 फ़ीसदी मामले फर्जी पाए जाते हैं. जब प्रदेश की गहलोत सरकार के मंत्री दुष्कर्म के मामलों पर कहते है, राजस्थान मर्दों का प्रदेश है. राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है, जहां नारी अत्याचार पर लोगों ने अपने सर कटवा दिए, आप कौन से मर्द की बात कर रहे हो. इस तरह की बात मंत्रियों के मुंह से शोभा नहीं देती है.

सीपी जोशी ने कहा की प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़े हैं. प्रदेश में ना कोई महिला खेत में ना ही सड़क पर सुरक्षित है. प्रदेश में कोई महिला शिकायत लेकर सरकारी दफ्तरों में जाती है तो वहां पर भी उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जाता है.

सीपी जोशी ने आगे कहा कि सिर्फ 4 महीने के संघर्ष की बात है, उसके बाद भाजपा की सरकार आने पर मैं इस मंच से प्रदेश की महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं, नारी शक्ति के खिलाफ गलत नजरों से कोई देखेगा भी तो उसे ऐसी सजा मिलेगी कि उसकी रूह कांप जाएगी.

इस महिला आक्रोश आंदोलन सभा के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया. इस दौरान पुलिस ने भाजपा मुख्यालय के पास ही बेरिकेटिंग लगाकर महिलाओं को रोक लिया, जहा पुलिस व महिलाओं की हल्की झड़प भी हुई. कुछ महिलाएं बेरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ी जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ दिया.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal