दिल्ली में गूंजी राजस्थान की आवाज, गहलोत ने RSS को दी चुनौती तो पायलट ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

(The Voice of Rajasthan)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आव्हान पर शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर देशव्यापी भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया. रैली में मंच से वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान (The Voice of Rajasthan) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जोरदार भाषण ने अपनी धमक छोड़ते हुए खूब तालियां बटोरीं. मंच को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह रैली नहीं रेला है. 40 साल पहले इसी मैदान में इसी नाम से रैली हुई थी, उस समय भी यही माहौल था जो आज मैं यहां देख रहा … Read more

रैली में बोलीं प्रियंका आज जो नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलायेगा, सिंधिया बोले- मोदी के अच्छे दिन अब हुए कच्चे

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में महंगाई और लगातार पैर पसार रही बेरोजगारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि कुछ सालों पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही थी लेकिन बीते सालों में केवल बेरोजगारी बढ़ रही है और कारखाने बंद हो रहे हैं. हर छोटा व्यापारी असफल जीएसटी से जूझ रहा है. (Priyanka on Bharat Bachao) प्रियंका ने कहा,’संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बंट जाएगा. देश प्यारा है तो आज देश की आवाज बनो. यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य हमारा है. आज जो न्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा वो … Read more

‘लोगों को लड़वाओ और असली मुददों को छुपाओ, यही है मोदी-शाह की एकमात्र नीति’- सोनिया गांधी

Sonia Gandhi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पीएम मोदी और अमित शाह को जमकर आड़े हाथ लिया. सोनिया गांधी ने कहा, ‘जब मर्जी आए कोई भी धारा लगा दो, कोई भी हटा दो, बिना बहस किये कोई भी विधेयक ला दो. अब ये नया नागरिकता कानून ले आए हैं, इन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि इस कानून की वजह से आज संविधान तार-तार हो गया है. असम जल रहा है, लेकिन मोदी सरकार को संविधान की कोई चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ राजनीति की चिंता है, उनका सिर्फ एक … Read more

‘मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, गांधी है, मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा’- मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

(My Name is not Rahul Rsavarkar)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘मुझे कल संसद में मांफी मांगने के लिए कहा गया लेकिन देश से सच बोलने के लिए मैं माफी क्यों मांगू. मेरा नाम राहुल सांवरकर नहीं है (My Name is not Rahul Rsavarkar) बल्कि मेरा नाम राहुल गांधी है, मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा, न ही कोई कांग्रेसी माफी मांगेगा. बल्कि माफी तो देश से नरेंद्र मोदी और उनके असिसटेंट अमित शाह को मांगनी चाहिए. राहुल ने कहा कि (My Name … Read more

झारखंड में गरजी ग्वालियर की आवाज

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. ग्वालियर के महाराज और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) गठबंधन प्रत्याशी अजय राज का समर्थन करने झारखंड पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर धावा बोला. उन्होंने कहा कि वे हमें कहते हैं दो पहियों की सरकार लेकिन वे तो खुद 5 साल में झारखंड का ऋण दोगुना करके चले गए. उन्होंने स्थानीय जनता से ‘गठबंधन सरकार बनाओ और ज्योति का प्रकाश पाओ’ का नारा दिया.

यह भी पढ़ें: CAB के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय, क्या सब परिस्थितिजन्य या फिर कुछ और?

मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान- ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया बना सकते हैं अपनी नई पार्टी!’

Jyotiraditya Scindia

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के सियासी घमासान के पटाक्षेप के आखिर क्षण यानि उद्वव ठाकरे की शपथग्रहण से पहले देश के दूसरे बड़े राज्य मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक हलचल बहुत तेज हो गई और मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी कांग्रेस से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पार्टी छोड़ नई पार्टी बनाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया. कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा ने एक ऐसा बयान दिया जिससे मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है. हालांकि बाद में राठखेड़ा ने क्लियर किया कि ऐसा उनका खुद का मत है, सिंधिया ने ऐसा कुछ नहीं कहा है. शिवपुरी जिले की पोहारी से विधायक सुरेश … Read more

‘तुम लोग महाराष्ट्र-महाराष्ट्र खेलते रह गए उधर अमित शाह मध्यप्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं’

Jyotiraditya M.Scindia

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में चल रहा राजनीतिक घमासान अभी तो थमा भी नहीं उससे पहले ही मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया. इस भूचाल को पैदा करने का श्रेय जाता है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M.Scindia) को, जिन्होंने टविटर और फेसबुक बायो से पूर्व कांग्रेस मंत्री व सांसद हटाकर ‘पब्लिक सर्वेंट और क्रिकेट प्रेमी’ लिख सबको चौंका दिया. राजनीति के जानकारों के साथ साथ अन्य लोग भी यही मान रहे हैं कि उन्होंने आखिरकार कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया. हालांकि खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर उन्होंने कोई घोषणा नहीं की. लेकिन इस खबर के आउट होते ही ये सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग … Read more

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, पहले मुख्यमंत्री बाद में प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाए जाने से बढ़ी नाराजगी

(Scindia Jyotiraditya)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Scindia Jyotiraditya) के कांग्रेस पार्टी छोड़ने और बीजेपी में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. दरअसल, सिंधिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपना स्टेटस बदलते हुए कांग्रेस सहित अपने सभी पूर्व पदों का नाम हटाकर खुद को एक लोकसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है.

विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए सिंधिया (Scindia Jyotiraditya) और कमलनाथ के बीच चली लम्बी खींचतान के बीच तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कमलनाथ को मुख्यमंत्री घोषित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. इसके ठीक बाद सिंधिया की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात ने चर्चाओं का बाजार गरमा दिया था. हाल ही में हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद सिंधिया के अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस का नाम हटाने से एक बार फिर उनके बीजेपी में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि सिंधिया ने ऐसी किसी सम्भावना को साफ नकार दिया है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी और महाराष्ट्र के राज्यपाल से सुरजेवाला ने पूछे ये 10 सवाल जो देश की आम जनता के मन में भी हैं शायद

अपने ट्विटर हैंडल स्टेटस में कांग्रेस का नाम नहीं होने पर सिंधिया (Scindia Jyotiraditya) ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मैंने एक महीने पहले यह बदलाव किया था, लोगों की सलाह पर मैंने अपना बायो छोटा कर दिया. इसे लेकर उड़ रहीं अफवाहें आधारहीन हैं.” सिंधिया ने भले ही स्पष्टीकरण दे दिया हो लेकिन पिछले कुछ महीनों से चल रहे तमाम घटनाक्रमों के चलते कयास लगाए जाने लगे कि कांग्रेस से नाराज सिंधिया बीजेपी जॉइन कर सकते हैं.

बता दें, महाराज के नाम से प्रसिद्ध ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाए पर उनके समर्थक, कार्यकर्ता और यहां तक कि कुछ मंत्री भी अपनी गहरी नाराजगी जता चुके हैं. मध्य प्रदेश में भारी बारिश के दौरान चंबल इलाके में आई बाढ़ के बाद वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिले थे और प्रदेश सरकार से उन्हें जल्द राहत देने की बात कही थी. अक्टूबर में सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को 4 पत्र लिखे थे, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद और प्रदेश की सड़कों की हालिया हालत पर काम करने की बात कही थी. वहीं नवंबर महीने में भी सिंधिया ने कमलनाथ को पत्र लिखते हुए दतिया के लोगों की समस्याओं के बारे में बताया था, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा इन पत्रों का कोई जबाव नहीं दिया गया. बताया जा रहा है कि कमलनाथ सरकार द्वारा सिंधिया के पत्रों को तवज्जो नहीं देने से सिंधिया में जबरदस्त नाराजगी है, जिससे उन्होंने आलाकमान को भी अवगत करवाया है.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सिंधिया की मुख्यमंत्री के लिए प्रबल दावेदारी के बावजूद कमलनाथ को सीएम बनाए जाने के ठीक बाद शिवराज सिंह से सिंधिया की मुलाकात की खबर सामने आई थी. हाल ही में कुछ दिनों पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. हालांकि मुलाकात के बाद सिंधिया की तरफ से कहा गया कि मध्यप्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों के सन्दर्भ में बातचीत करने गए थे. बता दें, केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मसले पर भी सिंधिया खुल कर वह केन्‍द्र सरकार के साथ नजर आये थे.

यह भी पढ़ेंराजनीति में फिर से साबित हुआ ‘मोदी है तो मुमकिन है’, रातों-रात बनी महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार

जानकारों की मानें तो मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (Scindia Jyotiraditya) नाराज चल रहे हैं. मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को सामने रख चुनाव लड़ा गया था. लेकिन चुनाव में जैसे ही कांग्रेस को बहुमत मिला, कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनवा दिया. यहां तक कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कमलनाथ को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाया हुआ है. अगस्त-सिंतबर में एक बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के अध्यक्ष बनने की अटकलें भी चलीं, दिल्ली में उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोेनिया गांधी से मुलाकात भी हई. उस समय चर्चा थी कि सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की ओर एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस का फैसला टाल दिया गया.

ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सिंधिया और कांग्रेस पार्टी के बीच कुछ तो ऐसा है जो गलत है वरना ऐसे ही कोई पार्टी का नाम अपने स्टेटस से नहीं हटाता है. और वैसे भी आजकल देश में रातों-रात बड़े-बड़े तख्त बदल जाते हैं, महाराष्ट्र की घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, तो ऐसे में प्रदेश में बहुमत के किनारे पर खड़ी कांग्रेस के साथ भी ऐसा हो जाए कि रातों-रात ज्योतिरादित्य सिंधिया (Scindia Jyotiraditya) बीजेपी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाएं तो शायद कोई बड़े आश्चर्य वाली बात नहीं होगी.

महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश में गर्माई राजनीति, सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल से हटाया ‘कांग्रेस और पूर्व मंत्री व सांसद’ का स्टेटस

Jyotriaditya Scindia

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में चल रहा राजनीतिक घमासान अभी थमा भी नहीं है कि उधर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotriaditya Scindia) ने अपने टविटर प्रोफाइल से पूर्व मंत्री व सांसद हटाकर केवल ‘क्रिकेट प्रेमी और पब्लिक सर्वेंट’ लिख मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया भूचाल ला दिया है. जानकारों की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण सिंधिया की कमलनाथ सरकार के प्रति बढ़ती नाराजगी है. दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को कई बार पत्र लिखकर सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर चुके है. साथ ही सरकार की कार्यशैली की शिकायत आलाकमान तक कर चुके … Read more

किसान कर्जमाफी पर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा – वसूली के लिए आए तो हाथ तोड़कर गला दबा देंगे

Janardan Mishra, MP

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. सत्ताधारी सरकार के विपक्ष में बैठे विधायक/सांसद हाईलाइट होने के लिए कई बार छींटाकशी करते रहते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के एक सांसद ऐसे भी हैं जो किसानों से कर्ज वसूली करने आने वाले पुलिस, बैंक या अन्य कोई कर्मचारी का हाथ तोड़ने और गला दबाकर मारने की धमकी खुलेआम दे रहे हैं. इन महाशय का नाम है जर्नादन मिश्रा (Janardan Mishra) जो अपने आपको किसानों का परम हितेशी कहते हैं. 63 वर्षीय मिश्रा रीवा जिले के भाजपा सांसद हैं और लगातार दो बार इसी लोकसभा सीट से जीत हासिल करते आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: दीवाली की शिष्टाचार मुलाकात के बाद से अचानक तेज हुई गहलोत-पूनिया … Read more