इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के मतदान बाद सर्वेक्षण में हरियाणा में खंडित जनादेश

Exit Poll Maharashtra and Haryana

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) के सिलसिले में मतदान के तुरंत बाद तमाम चैनलों ने एक्जिट पोल में भाजपा का जो आंधी-तूफान बताया था, उस पर इंडिया टुडे-एक्सिस पोल की मंगलवार को जारी मतदान बाद सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने करीब-करीब पानी फेर दिया है. इस सर्वेक्षण के मुताबिक हरियाणा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा का गठन होने के आसार ज्यादा हैं और जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला किंग मेकर के रूप में उभर सकते हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के एक्जिट पोल (Exit Poll) देखकर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियां हैरान हैं. इन नतीजों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 32 फीसदी वोटों के … Read more

हरियाणा: सीएम खट्टर साइकिल पर तो दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे वोट डालने

Manohar Lal Khattar

हरियाणा में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं. परिणाम 24 तारीख को आना है. सोमवार को हुए मतदान के दौरान 61.62 फीसदी वोटिंग हुई. ऐसे में कुछ प्रत्याशी अपने अजीबोगरीब वाहनों पर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) साइकिल पर वोट डालने पहुंचे. पीछे पीछे उनके सुरक्षाकर्मी पैदल चल रहे थे. उनके साथ कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी साइकिल पर ही उनके इर्दगिर्द मौजूद रहे. यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन पांच चेहरों का भविष्य दांव पर सीएम खट्‌टर पहले चंडीगढ़ से शताब्दी एक्सप्रेस में करनाल पहुंचे और फिर साइकल पर सवार हो पोलिंग बूथ की ओर रवाना … Read more

हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन पांच चेहरों का भविष्य दांव पर

हरियाणा (Haryana) में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव जारी है. सुबह के घंटों में मतदान प्रक्रिया में गति धीमी रही लेकिन धीरे धीरे बढ़ती जा रही है. हरियाणा के सियासी रण में एक ओर कांग्रेस सत्ता वापसी की जद्दोजहद कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस सियासी लड़ाई में कांग्रेसी दिग्गजों को घेरने के लिए बीजेपी ने बाकायदा चक्रव्यूह रचा है. चुनाव में पांच ऐसे हाई प्रोफाइल चेहरे ऐसे भी हैं जिनका राजनीतिक करियर इस चुनाव में दांव पर लगा है. अगर यहां वे चुनाव हारते हैं तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त भी हो सकता है. ऐसे में मौजूदा चुनाव उनकी लिए करो या मरो जैसी स्थिति में है. आइए … Read more

हरियाणा में जीत के प्रति निश्चिंत भाजपा को 40 सीटों पर कांग्रेस से कड़ी चुनौती

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा (Haryana) में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक हालात करीब-करीब स्पष्ट हैं. तमाम चुनाव पूर्व सर्वे भाजपा को आगे बता रहे हैं. हरियाणा की सत्ता में भाजपा की सरकार फिर से बनना तय माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस विधानसभा की कुल 90 में से 40 सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है. भाजपा और कांग्रेस, दोनों के वार रूम बने हुए हैं, जहां से चुनाव अभियान से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखा जा रही है. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की ओर स्थापित वार रूम की तरफ से भाजपा की स्थिति के विश्लेषण के … Read more

वीडियो खबर: हरियाणा में कांग्रेस को मिलेंगी केवल 5 सीटें

PoliTalks news

हरियाणा (Haryana) में कांग्रेस छोड़ चुके पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन कुछ लोगों को सबक सिखाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ बीमारियां हैं जिनका इलाज होना चाहिए. तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच सीटों पर सिमटने का दावा किया. पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हाल मेें जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है.

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की इकलौती रैली को संबोधित नहीं करेंगी सोनिया गांधी

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की इकलौती रैली को अब वे संबोधित नहीं करेंगी. यह रैली हरियाणा (Haryana) के महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली थी जिसे कांग्रेस की अं​तरिम अध्यक्ष को संबोधित करना था. यह विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ मानी जाती है. दोनों राज्यों में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की ये इकलौती रैली थी. अब इस जनसभा को उनकी जगह कांग्रेस के वायनाड सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें: उचाना कलां में जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला देंगे चौधरी बीरेंद्र के राजनीतिक रसूख को चुनौती! सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की इस रैली में भाग … Read more

उचाना कलां में जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला देंगे चौधरी बीरेंद्र के राजनीतिक रसूख को चुनौती!

(Dushyant Chautala) (JJP)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: – जेजेपी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) पूरे जोश खरोश से कह चुके हैं कि इस बार हरियाणा में जेजेपी की सरकार बनेगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भी जेजेपी पार्टी के साथ उनकी इस बात का भी समर्थन कर चुके हैं. लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए उनका जीतना भी तो जरूरी है और जिस सीट से चौटाला खड़े हैं, वहां प्रेमलता लगातार दूसरी बार अपनी पति चौधरी बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक रसूख को बचाए रखने की लड़ाई लड़ रही है. हरियाणा के जींद जिले में आने वाली उचाना कलां विधानसभा सीट पर इन दोनों राजनीतिज्ञ धुरंधरों में लगातार दो चुनाव हार … Read more

हरियाणा: तंवर ने JJP को समर्थन देकर खुला छोड़ा कांग्रेस में वापसी का रास्ता

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा में कांग्रेस छोड़ चुके पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने अब JJP (जननायक जनता पार्टी) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया, साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि उन्होंने JJP को केवल समर्थन दिया है, शामिल नहीं हुए हैं. ऐसा करके अशोक तंवर ने अपनी कूटनीतिक चाल चलते हुए कांग्रेस में वापसी का रास्ता खुला छोड़ दिया है. क्योंकि अगर तंवर बीजेपी को समर्थन करते तो न पूरी तरह बीजेपी के होते, न ही कभी कांग्रेस में वापसी हो पाती. राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापसी की संभावना के मद्देनजर तंवर ने ये राजनीतिक चाल चली है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रंग-बिरंगा वातावरण, भाजपा जीत के लिए आश्वस्त

तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को सबक सिखाना जरूरी है. कांग्रेस में कुछ बीमारियां हैं जिनका इलाज होना चाहिए. हमने यह सर्जिकल स्ट्राइक आज से शुरू की है. जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के साथ बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अशोक तंवर ने ये बात कही.

उन्होंने आगे कहा कि बड़े दुख के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है. अब मैं दुष्यंत और उनकी पार्टी का समर्थन करुंगा. इससे पहले अशोक तंवर के JJP में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे. बता दें कि टिकट बंटवारे से नाराज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, अशोक तंवर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से एक भी टिकट नहीं दी गई थी. अशोक तंवर अपने समर्थकों के लिए 15 टिकट मांग रहे थे लेकिन जब टिकटों की घोषणा हुई तो तंवर के हिस्से में एक भी सीट नहीं आयी. इसके बाद अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

तंवर (Ashok Tanwar) के इस्तीफ़े के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन तंवर ने इन अफवाहों को विराम देते हुये कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ़ से छह बार निमंत्रण आ चुका है, लेकिन वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें ऐसा करना होता तो पहले ही कर चुके होते.

यह भी पढ़ें: जहां BJP कभी खाता तक नहीं खोल पायी, क्या वहां गोल कर पाएंगे संदीप सिंह

तंवर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) मुख्यमंत्री बनें. आज से कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई लड़ेगी. उनकी योजना हर निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी पार्टी के प्रत्याशी, यहां तक कि निर्दलीय उम्मीदवारों को भी समर्थन देने की है, ताकि कांग्रेस को हराया जा सके. तंवर (Ashok Tanwar) ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केवल 5 सीटों पर सिमटने का दावा किया.

हरियाणा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

हरियाणा चुनाव करीब हैं. इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने फोगाट परिवार पर बड़ा दांव खेला है. महावीर फोगाट सोमवार को जेजेपी का साथ छोडकर बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने अपने बेटी और रेस्लर बबीता फोगाट को भी भाजपा में शामिल कराया. बबीता ने हाल में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दिया है. महावीर फोगाट के बीजेपी में शामिल होने से दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बडा झटका लगा है. महावीर जेजेपी में स्पोर्ट विंग का चार्ज संभाल रहे थे. बबीता का युवाओं में पॉपुलर फेस होने और हरियाणा चुनाव को देखते हुए महावीर और बबीता में से किसी न किसी को ​बीजेपी की ओर से विधानसभा का टिकट मिलने के पूरे पूरे आसार हैं. बबीता और महावीर फोगाट ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में बीजेपी का हाथ थामा. इस दौरान बीजेपी के नेता अनिल जैन, रामविलास शर्मा और अनिल बलूनी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला किस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बात करें बबीता फोगाट की तो बबीता कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उन्होंने 2009, 2011 और 2018 के कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता रही. साथ ही 2013 की एशियन रेस्लिंग टूर्नामेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. गौरतलब है कि एक समय में जब हरियाणा में लड़कियों का पैदा होना भी एक अभिशाप माना जाता था, उस ​कठिन दौर में नौकरी छोड़ महावीर फोगाट ने अपनी बेटियों को पुरूष प्रधान खेल कुश्ती में पारंगत किया बल्कि उन्हें विश्व स्तर पर पहुंचाया.

महावीर फोगाट खुद भी एक रेस्लर रह चुके हैं, ऐसे में उन्होंने ही अपनी बेटियों के कोच की जिम्मेदारी निभायी. इतना करने के बाद भी उन्हें उतनी ख्याति नहीं मिली लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने महावीर सिंह और और बबीता की जिंदगी को दर्शकों एवं युवा वर्ग के सामने रखा. साथ ही बबीता को एक यूथ आइकन के तौर पर पहचान दिलायी.

यह भी पढ़ें: पूर्व लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बता दें, हाल में बबीता फोगाट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बीजेपी सरकार की तारीफ की थी. बबीता ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक भाषण को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरे मन में जरा भी कन्फ्यूजन नहीं था कि अनुच्छेद 370 हटना चाहिए या नहीं. मैं मानती हूं कि 370 से देश और कश्मीर का भला नहीं हुआ. इसे बहुत पहले ही हट जाना चाहिए था. 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और कश्मीर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा.’

बड़ी ख़बर: गहलोत सरकार को भारी पड़ेगा बिजली महंगी करने का फैसला