पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए मतदान जारी, पहले चरण की तरह इस चरण में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में देखा जा रहा जबरदस्त उत्साह, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% हुई वोटिंग, इस चरण में 142 सीटों पर हैं करीब 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 मतदाता, इनमें पुरुष मतदाता की संख्या है 1 करोड़ 64 लाख 35 हजार 627, जबकि महिला मतदाता की संख्या है 1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 418, इस चरण में तीसरे लिंग वाले मतदाता भी हैं करीब 792, इस चरण में 18-19 साल के 4 लाख 12 हजार 668 नये मतदाता भी पहली बार करेंगे अपना मतदान, इस चरण के लिए करीब 41 हजार मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, पहले चरण में हुआ था रिकॉर्ड 92.88 प्रतिशत मतदान, इस रिकॉर्ड मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने किया था जीत का दावा, कई नेताओं का दावा है कि आज पहले चरण के मतदान का टूटेगा रिकॉर्ड
बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग