PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी के 'मशाल जुलूस' में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, मदन राठौड़ को आया भयंकर गुस्सा

29 अप्रैल 2026
साझा करें:
बीजेपी के 'मशाल जुलूस' में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, मदन राठौड़ को आया भयंकर गुस्सा

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, जयपुर में भाजपा के मशाल जुलूस के दौरान देखने को मिला हाई-वोल्टेज ड्रामा, इस ड्रामे की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में है जोरों पर, जयपुर में मंगलवार शाम को कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया मशाल जुलूस, लेकिन कार्यक्रम में अचानक देखने को मिला बड़ा ड्रामा, इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को आया भयंकर गुस्सा, जैसे ही मदन राठौड़ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था देखकर हो गए नाराज, दरअसल, कार्यक्रम में महिला नेता और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए खड़ी थीं, लेकिन उनके बीच नहीं रखी गई थी आवश्यक सुरक्षा दूरी, मशाल जैसे संवेदनशील आयोजन में यह लापरवाही देख मदन राठौड़ भड़क गए और उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि वे एक-दूसरे से कम से कम 10 फीट की दूरी बनाकर रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके, कार्यक्रम में सबसे आगे खड़ी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दूरी बनाने की कोशिश भी की, लेकिन पीछे खड़ी अन्य कार्यकर्ताओं में समन्वय की कमी आई नजर,राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा- 'समझती नहीं हैं, मानती नहीं हैं, दूर रहो, वही इसी बीच जब महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि भाई साहब कैमरे चालू हैं, तो राठौड़ ने बेबाकी से जवाब दिया, तो क्या हो गया, आग लग गई तो क्या करोगे? 10 फीट की दूरी बनाओ 

Madan Rathore I Rajasthan I Bhajnalal sharma I 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें