Savitri Thakur Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको सावित्री ठाकुर की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
सावित्री ठाकुर की जीवनी (Savitri Thakur Biography in Hindi)
Savitri Thakur Latest News – सावित्री ठाकुर मध्यप्रदेश भाजपा का एक बड़ा चेहरा हैं. वह राज्य के ‘धार लोकसभा सीट’ से दो बार की सांसद हैं. साधारण से परिवार आने वाली ठाकुर की कोई पूर्व-राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही हैं. उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी रहे हैं, जबकि उनके पति एक किसान. ठाकुर ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत जमीनी स्तर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष चुने जाने से शुरू की थी और फिर अपनी मेहनत व लगन से जल्द ही उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपना स्थान बनाया. वर्तमान में, ठाकुर केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा हैं और मोदी सरकार में वह ‘महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री’ हैं. इस लेख में हम आपको सावित्री ठाकुर की जीवनी (Savitri Thakur Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सावित्री ठाकुर का जन्म और परिवार (Savitri Thakur Birth & Family)
सावित्री ठाकुर का जन्म 1 जून 1978 को मध्य प्रदेश के धार जिले के कालीकिराय में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय अंतर सिंह और माँ का नाम स्वर्गीय श्रीमती जमुना बाई है. उनके पिता वनविभाग में सरकारी कर्मचारी थे.
ठाकुर की शादी 27 अप्रैल 1995 को तुकाराम ठाकुर से हुई थी. उनके पति किसान हैं. ठाकुर के दो बेटे हैं. सावित्री ठाकुर धर्म से हिन्दू है और जाति से आदिवासी (एस.टी.) हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
सावित्री ठाकुर की शिक्षा (Savitri Thakur Education)
सावित्री ठाकुर ने माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की.
सावित्री ठाकुर का राजनीतिक करियर (Savitri Thakur Political Career)
सावित्री ठाकुर मोदी सरकार में ऐसे मंत्री हैं, जिनकी राजनीतिक यात्रा जमीनी स्तर से शुरू हुई थी और फिर अपने सतत प्रयास एवं निष्ठां के दम पर आज वो मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं. आदिवासी समाज से आने वाली सावित्री ठाकुर के परिवार में दूर-दूर तक कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं रहा हैं. ठाकुर के पिता वनविभाग में कर्मचारी थे, जबकि उनके पति किसान हैं. हाँ, सावित्री ठाकुर के पिता अवश्य ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ से जुड़े थे पर उन्होंने संघ में कोई बढ़-चढ़कर भूमिका नहीं निभाई थी. बाद में, अपने पिता के पदचिन्हो पर चलते हुए ठाकुर भी संघ परिवार से जुड़ गई और फिर इसी के बाद वह समाज सेवा में सक्रिय हो गई. पहली बार वो वर्ष 2004 में धार जिले का ‘जिला पंचायत की अध्यक्ष’ चुनी गई. मध्यप्रदेश के धार जिले में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को हमेशा से अपनी ओर खींचता रहा हैं. यहाँ कई धार्मिक स्थल भी हैं. इनमें भोजशाला, गढ़ कालिका देवी, धारेश्वर मंदिर प्रमुख हैं. सावित्री ठाकुर इसी ऐतिहासिक धार जिले की जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई और वे इस पद पर पुरे पांच वर्ष तक रही. जिला पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर वर्ष 2009 में उनका यह कार्यकाल समाप्त हो गया.
पहली बार वर्ष 2014 में उनके राजनीतिक दायरे में एक बड़ा-सा उछाल आया और उनकी राजनीति जिला-स्तर से सीधे केंद्रीय-स्तर की हो गई. 2014 में होने वाले 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें धार लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. अपने पहले ही चुनावी प्रयास में ठाकुर, लोकसभा सदस्य चुनी गई. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार उमंग सिंघर को 1,04,328 वोटों के अंतर से पराजित किया. चुनाव में मिली जीत के बाद जब वह सोलहवीं लोकसभा की सदस्य बनी, तब उन्हें अलग-अलग समय पर कई समितियों के सदस्य बनाया गया. अपने पांच वर्ष के संसदीय कार्यकाल में वे महिला सशक्तिकरण समिति, रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और उद्योग संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुकी हैं.
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया और धार से छत्तर सिंह दरबार को अपना प्रत्याशी बनाया, जो जीत गए. पर भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से सावित्री ठाकुर पर अपना विश्वास जताया और उन्हें धार से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार भी ठाकुर पार्टी के विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी. 2024 के लोकसभा चुनाव में ठाकुर को कुल 7,94,449 आये जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल को कुल 5,75,784 आये. इस तरह इस बार ठाकुर ने 2,18,665 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जो पिछली की जीत के अंतर का दोगुने से भी अधिक हैं.
जीत के बाद जब एनडीए की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में सत्ता में वापसी की तब इस बार सावित्री ठाकुर को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें 10 जून 2024 को ‘महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री’ बनाया गया. वर्तमान में, वे इसी पद पर आसीन हैं.
सावित्री ठाकुर की संपत्ति (Savitri Thakur Property)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सावित्री ठाकुर की कुल संपत्ति 5 करोड़, 31 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 69 लाख का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको सावित्री ठाकुर की जीवनी (Savitri Thakur Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










