Sukanta Majumdar Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको सुकांत मजूमदार की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
सुकांत मजूमदार की जीवनी (Sukanta Majumdar Biography in Hindi)
Sukanta Majumdar Latest News डॉ. सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रखर नेता है और वर्तमान में, वह राज्य के बालुरघाट लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद है. एक सांसद होने के साथ ही मजूमदार केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी है. मोदी कैबिनेट में मजूमदार की पहचान हाई-एजुकेटेड मंत्री में होती है. मजूमदार मोदी सरकार में राज्य मंत्री होने के साथ साथ उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं. राजनीति में आने से वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े थे और वे बॉटनी के प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यकत थे. वे बंगाल भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस लेख में हम आपको सुकांत मजूमदार की जीवनी (Sukanta Majumdar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुकांत मजूमदार का जन्म और परिवार (Sukanta Majumdar Birth & Family)
सुकांत मजूमदार का जन्म 29 दिसंबर 1979 को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में हुआ था. उनके पिता का नाम सुशांत कुमार मजूमदार और माता का नाम निबेदिता चौधरी है. उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे जबकि उनकी माता एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका थीं.
उनकी शादी 6 दिसंबर 2008 को श्रीमती कोयल चौधरी के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में स्थित सनापारा एससी हाई स्कूल में सहायक शिक्षिका है. उनकी एक बेटी है. सुकांत मजूमदार धर्म से हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है. उनपर 16 आपराधिक मामलें दर्ज है.
सुकांत मजूमदार की शिक्षा (Sukanta Majumdar Education)
डॉ. सुकांत मजूमदार ने वर्ष 2005 में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से एमएससी किया था, फिर उन्होंने बी.एड. किया, जबकि बाद में, वर्ष 2018 में वनस्पति विज्ञान से डॉक्टरेट (पीएच.डी.) किया.
सुकांत मजूमदार का शुरुआती जीवन (Sukanta Majumdar early life)
डॉ. सुकांत मजूमदार का आरंभिक जीवन शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा हैं, वे पेशे से एक प्रोफ़ेसर हैं. वे पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित गौर बंगा विश्वविद्यालय में बॉटनी के सहायक प्रोफेसर हैं. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में अब तक 15 से भी अधिक वैज्ञानिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं.
सुकांत मजूमदार का राजनीतिक करियर (Sukanta Majumdar Political Career)
डॉ. सुकांत मजूमदार के राजनीतिक करियर की शुरुआत लगभग एक दशक पहले शुरू हुई. मजूमदार को पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बालुरघाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. और वे जीत गए. इस चुनाव में उंनका मुकाबला टीएमसी के अर्पिता घोष से था, जो वर्तमान में बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा सांसद हैं. मजूमदार को इस चुनाव में तेतीस हजार से भी अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. बंगाल में ममता के शासन में किसी विरोधी पार्टी का सांसद के रूप में चुना जाना कोई मामूली बात नहीं हैं. लेकिन डॉ. सुकांत मजूमदार ने ऐसा किया और वह भी पहली बार में ही उन्हें जीत हासिल हो गई. इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक यह साफ़ संदेश गया कि राज्य में सुकांत की क्या स्थिति काफी मजबूत हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मजूमदार को सितंबर 2021 में दिलीप घोष के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. इस पद पर वे 2 जुलाई 2025 तक रहे.
इसी बीच 2024 का लोकसभा चुनाव हुआ, तब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से बालुरघाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और इस चुनाव में भी वे जीतने में सफल रहे. हालांकि इस बार जीत का अंतर कम रहा. चुनाव में उनका सीधा मुकाबला टीएमसी की बिप्लब मित्रा से था, जो वर्तमान में ममता सरकार में मंत्री हैं. मजूमदार को इस चुनाव में लगभग दस हजार मतों के अंतर से जीत हासिल हुई.
जीत के बाद जब नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल वाली सरकार बनी तब डॉ. सुकांत मजूमदार को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें 10 जून 2024 को शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बनाया गया. वर्तमान में, मजूमदार इन्ही पदों पर आसीन है.
सुकांत मजूमदार की संपत्ति (Sukanta Majumdar Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुकांत मजूमदार की कुल संपत्ति 1.24 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 11 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको सुकांत मजूमदार की जीवनी (Sukanta Majumdar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










