भागीरथ चौधरी की जीवनी | Bhagirath Choudhary Biography in Hindi

Bhagirath Choudhary Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको भागीरथ चौधरी की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

भागीरथ चौधरी की जीवनी (Bhagirath Choudhary Biography in Hindi)

Bhagirath Choudhary Latest News – भागीरथ चौधरी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते है. वर्तमान में, वे अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रभावशाली सांसद है. वर्तमान में, वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ‘कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री’ हैं. मोदी सरकार में भागीरथ चौधरी राजस्थान से आने वाले इकलौते जाट समुदाय से भी हैं. चौधरी की पहचान जमीनी स्तर के नेताओं में होती है. केंद्र की राजनीति में आने पहले वे राज्य की राजनीति में सक्रिय थे और उन्होंने 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ सीट से जीत भी हासिल की थी. सांसद चुने जाने के बाद उनके संगठनात्मक अनुभव के कारण उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली. इस लेख में हम आपको भागीरथ चौधरी की जीवनी (Bhagirath Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

भागीरथ चौधरी का जन्म और परिवार (Bhagirath Choudhary Birth & Family)

भागीरथ चौधरी का जन्म 1 जून 1954 को मानपुरा, अजमेर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी और माता का नामस्वर्गीय दखा देवी है.

उनकी शादी 4 फरवरी 2014 को श्रीमती अंजना चौधरी के साथ हुई थी. उनके चार बच्चे है, दो बेटे और दो बेटियां. भागीरथ चौधरी धर्म से हिन्दू है और जाति से जाट है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

भागीरथ चौधरी की शिक्षा (Bhagirath Choudhary Education)

भागीरथ चौधरी ने वर्ष 1972 में राजस्थान उच्च माध्यमिक बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) किया.

भागीरथ चौधरी का राजनीतिक करियर (Bhagirath Choudhary Political Career)

भागीरथ चौधरी के राजनीतिक करियर की शुरुआत तीन दशक पहले हुई. भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर वे इस राजनीति की बुलंदी पर लगातार आगे बढ़ते रहे और आज वे सांसद व केंद्र में मंत्री पद पर आसीन हैं. भागीरथ चौधरी को पहली बार वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी, के टिकट पर राजस्थान विधानसभा की किशनगढ़ सीट से जीत हासिल हुई. 1993 से अस्तित्व में आयी राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर भागीरथ चौधरी भाजपा के पहले विधायक हैं, क्योंकि इससे पहले हुए दो चुनाव में यहाँ से कांग्रेस की जीत हुई थी. 1993 में यहाँ से पहली बार कांग्रेस के जगदीप धनखर की जीत हुई थी, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे और भारत के उपराष्ट्रपति भी बने.

चौधरी किशनगढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे, उनका पहला कार्यकाल 2003 – 2008 था जबकि उनका दूसरा कार्यकाल 2013 –  2018 था. 2008 के चुनाव में उन्हें यहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी व यहाँ से पार्टी के पूर्व विधायक रहे नाथू राम सिनोदिया ने पराजित किया था. वही 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किशनगढ़ सीट से भगीरथ चौधरी की टिकट काट कर विकास चौधरी को यहाँ से अपना उम्मीदवार बनाया था.

भागीरथ चौधरी को पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल हुई. उन्होंने कांग्रेस के रिजु झुनझुनवाला को 4,16,424 मतों के अंतराल से पराजित करके अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव जीत लिया. इस जीत के बाद 2024 में हुए 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें अजमेर सीट से टिकट दिया, और दूसरी बार भी उनकी यहाँ से जीत हुई. आश्चर्य की बात यह रही कि इस बार भी उन्हें यहाँ से भारी बहुमत से जीत हासिल हुई. उन्होंने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 3,29,981 मतों के अंतराल से पराजित करके पिछली बार की अपनी शानदार जीत को बरकरार रखा. वर्त्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के सांसद हैं.

जीत के बाद, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तब भागीरथ चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें 11 जून 2024 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया. वर्तमान में, चौधरी इसी पद पर आसीन है.    

भागीरथ चौधरी की संपत्ति (Bhagirath Choudhary Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार भागीरथ चौधरी की कुल संपत्ति 13.38 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 54 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको भागीरथ चौधरी की जीवनी (Bhagirath Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.