राज भूषण चौधरी की जीवनी | Raj Bhushan Choudhary Biography in Hindi

Raj Bhushan Choudhary Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको राज भूषण चौधरी की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

राज भूषण चौधरी की जीवनी (Raj Bhushan Choudhary Biography in Hindi)

Raj Bhushan Choudhary Latest News – डॉ. राज भूषण चौधरी बिहार भाजपा के प्रमुख नेता है और वर्तमान में, वह राज्य के मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद है. एक सांसद होने के साथ ही वह केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी है. पेशे से डॉक्टर रहे राज भूषण चौधरी की पहली जीत के बाद ही मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले डॉ. चौधरी इस समय मोदी सरकार में ‘जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री’ हैं. राजनीति में कहा जाता हैं, यहां कोई किसी का न स्थायी दोस्त होता हैं, और न ही स्थायी दुश्मन. हालांकि डॉ. चौधरी को चुनाव में बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल हुई हैं. इसके पीछे उनकी साफ़-सुथरी छवि के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी बड़े फैक्टर माने जाते हैं. उनके लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी प्रचार के दौरान एक जनसभा को सम्बोधित किया था. इस लेख में हम आपको राज भूषण चौधरी की जीवनी (Raj Bhushan Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राज भूषण चौधरी का जन्म और परिवार (Raj Bhushan Choudhary Birth & Family)

राज भूषण चौधरी का जन्म 4 जुलाई 1977 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था. उनके पिता का नाम इंद्रदेव चौधरी और माता का नाम चंद्रा देवी है. उनके पिता शिक्षक थे.

चौधरी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनसे एक भाई और तीन बहन बड़े हैं. उनकी शादी 25 फरवरी 2001 को डॉ. कंचन माला के साथ हुई थी. उनकी पत्नी डॉक्टर हैं और उनका स्वयं का अपना अस्पताल है. राज भूषण चौधरी धर्म से हिन्दू है और जाति से मल्लाह (निषाद) है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

राज भूषण चौधरी की शिक्षा (Raj Bhushan Choudhary Education)

डॉ. राज भूषण चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय से हुई. उन्होंने हसनपुर कॉलेज, समस्तीपुर से इण्टरमीडिएट किया. बाद में, उन्होंने पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज, धनबाद से एमबीबीएस किया, फिर दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय से एमडी (स्नातकोत्तर) किया.

राज भूषण चौधरी का शुरुआती जीवन (Raj Bhushan Choudhary early life)

डॉ. राज भूषण चौधरी का शुरूआती जीवन मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा रहा हैं. वे पेशे से एक डॉक्टर हैं. उन्होंने एमडी किया हैं. मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया. उस समय उन्होंने कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक हॉस्पिटल में भी काम किया. बाद में, उन्होंने अपना एक अस्पताल समस्तीपुर के रोसड़ा में खोला. उनकी पत्नी डॉ कंचन माला भी पेशे से एक डॉक्टर हैं और वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं. चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्होंने अनीता चंद्रा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया और फिर समस्तीपुर में एक बड़े हॉस्पिटल की नींव रखी.

राज भूषण चौधरी का राजनीतिक करियर (Raj Bhushan Choudhary Political Career)

पेशे से सीनियर डॉक्टर रहे राजभूषण चौधरी के राजनीतिक करियर की शुरुआत दो दशक पहले तब शुरू हुई, जब वे 2008 में संघ से जुड़ गए. बाद में, वे वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) में शामिल हो गए और फिर उन्हें संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2022 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और उन्हें बिहार भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया. पर भाजपा में शामिल होने से पहले वे भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर लोकसभा से वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय निषाद से लगभग चार लाख के भारी अंतर से पराजित हुए. पर 2024 के चुनाव आते-आते स्थिति उलट हो गई.

दरअसल, भाजपा में उन्हें लाने का श्रेय मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तत्कालीन भाजपा सांसद अजय निषाद को ही जाता हैं, पर भाजपा में शामिल होने के बाद जब 2024 का चुनाव आया तब पार्टी ने दो बार के सांसद रहे अजय निषाद को टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए. जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें यहाँ से अपना उम्मीदवार बना दिया. इसी के बाद भाजपा ने डॉ. राजभूषण चौधरी को यहाँ से टिकट दे दिया और इस चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2,34,936 वोटों के अतंराल से पराजित करके बिहार में अधिक वोटो के अंतराल से जीतने वाले सांसदों में अपना नाम दर्ज करवाया.

जीत के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब उन्होंने डॉ. राज भूषण चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह दिया. उन्हें 11 जून 2024 को ‘जल शक्ति मंत्रालय’ में राज्य मंत्री बनाया गया. वर्त्तमान में, वे इसी पद पर आसीन है. राजनीति में ऐसा कम होता हैं, जब कोई पहली बार जीतकर सांसद बने और उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिल जाएँ, पर डॉ. चौधरी के साथ ऐसा हुआ हैं. लगभग तीन दशक के बाद केंद्र में मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से कोई सांसद मंत्री बना हैं, इससे उस क्षेत्र के लोगो में वहां के प्रतिनिधि का केंद्रीय मंत्रिमंडल में लंबे समय से शामिल न होने वाले मलाल पर विराम लग गया हैं.

राज भूषण चौधरी की संपत्ति (Raj Bhushan Choudhary Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राज भूषण चौधरी की कुल संपत्ति 20.52 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 5.46 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको राज भूषण चौधरी की जीवनी (Raj Bhushan Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.