रक्षा खडसे की जीवनी | Raksha Khadse Biography in Hindi

Raksha Khadse Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको रक्षा खडसे की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

रक्षा खडसे की जीवनी (Raksha Khadse Biography in Hindi)

Raksha Khadse Latest News – रक्षा खडसे महाराष्ट्र भाजपा का एक बड़ा चेहरा हैं. खडसे 2014 से राज्य के रावेर लोकसभा सीट से लगातार जीतती आ रही हैं. इतना ही नहीं उनके तीनो ही बार के जीत का अंतर बहुत अधिक रहा हैं. 2014 में जब वह पहली बार सांसद चुनी गई थी तब वह मात्र 26 वर्ष की थी, और हीना गावित के बाद 16वीं लोकसभा में वह दूसरे सबसे अधिक युवा सांसद थी. वर्तमान में, खडसे केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा हैं और वह युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. इस लेख में हम आपको रक्षा खडसे की जीवनी (Raksha Khadse Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रक्षा खडसे का जन्म और परिवार (Raksha Khadse Birth & Family)

रक्षा खडसे का जन्म 13 मई 1987 को मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के खेतिया में हुआ था. उनके पिता का नाम जगदीश मोहन पाटिल और माँ का नाम अनीता जगदीश पाटिल है.

उनकी शादी 20 मई 2006 को निखिल खडसे से हुई थी. 1 मई 2013 को, निखिल खडसे ने 36 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली. महाराष्ट्र के जलगाँव जिले के मुक्ताईनगर तालुका के कोठली गाँव स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली. रक्षा खडसे धर्म से हिन्दू है. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

रक्षा खडसे की शिक्षा (Raksha Khadse Education)

रक्षा खडसे ने 2010 में महाराष्ट्र के जलगाँव जिले के मुक्ताईनगर स्थित श्रीमती जी.जी. खडसे कॉलेज से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक किया. उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक स्थित के.टी.एच.एम. कॉलेज के साथ -साथ गुजरात के आनंद और जलगाँव के संस्थानों से भी पढाई की थी.

रक्षा खडसे का राजनीतिक करियर (Raksha Khadse Political Career)

रक्षा खडसे महाराष्ट्र बीजेपी के प्रखर नेत्री हैं. तीन बार संसद सदस्य रही, रक्षा खडसे की राजनीतिक यात्रा डेढ़ दशक पहले शुरू हुई थी. 2010 में वह दो वर्ष के लिए जलगाँव जिले की कोठाली ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गई. इसके बाद 2012 में वह दो वर्ष के लिए जलगाँव जिले की ‘जिला परिषद’ की सदस्य चुनी गईं. वर्ष 2014 में उनकी राजनीतिक पहुंच जिला-स्तर से सीधे केंद्रीय-स्तर की हो गई, क्योकि इसी वर्ष उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के ‘रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया. अपने पहले ही चुनावी प्रयास में रक्षा, लोकसभा सदस्य चुनी गई. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार मनीष जैन को 3,18,608 वोटों के अंतर से पराजित किया. 

26 वर्ष की आयु लोकसभा सदस्य बनी, रक्षा खडसे 16वीं लोकसभा में हीना गावित के बाद सबसे युवा सदस्य थी. कम आयु में मिली इस अपार जीत के बाद उन्हें तुरंत महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बना दिया गया. 1 सितंबर 2014 से लेकर 25 मई 2019 तक वह इसकी सदस्य रही. इस समिति के अलावे भी वह इन पांच वर्षो में दूसरे समितियों की भी सदस्य रही. रक्षा 1 सितंबर 2014 से लेकर 31 अगस्त 2017 तक विदेश मामलों की स्थायी समिति की सदस्य रही, जबकि 1 सितंबर 2017 से लेकर 25 मई 2019 तक वह ‘कृषि संबंधी स्थायी समिति की सदस्य’ रही. इनके अलावे भी वह इन अवधि में ‘अनुमान समिति’ और ‘जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय की सलाहकार समिति’ की भी सदस्य रही.

2019 के आम चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से रावेर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के डॉ. उल्हास पाटिल से था. रक्षा इस चुनाव में जीतने में सफल रही. पिछली बार की तरह इस बार भी उनके जीत का अंतर बहुत अधिक रहा. चुनाव में रक्षा को कुल 6,55,386 हासिल हुए जबकि उनके विरोधी को मात्र 3,19,504 आये. इसी के बाद 2024 के आम चुनाव में, खडसे ने रावेर से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार गुट) के उम्मीदवार श्रीराम दयाराम पाटिल को 2,72,183 वोटों से हराया. उनकी तीनो ही बार की जीत में एक समानता यह देखी गई कि हर बार जीत का अंतर ढाई लाख से भी अधिक रहा.

जीत के बाद जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरे कार्यकाल वाली सरकार बनी तब रक्षा खडसे को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें 10 जून 2024 को ‘केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री’ बनाया गया. वर्तमान में, वे  इसी पद पर आसीन हैं.

रक्षा खडसे की संपत्ति (Raksha Khadse Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रक्षा खडसे की कुल संपत्ति 18 करोड़, 21 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 77 लाख का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको रक्षा खडसे की जीवनी (Raksha Khadse Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.