Durga Das Uikey Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको दुर्गा दास उइके की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
दुर्गा दास उइके की जीवनी (Durga Das Uikey Biography in Hindi)
Durga Das Uikey Latest News – एक शिक्षक से देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने वाले दुर्गा दास उइके मध्यप्रदेश भाजपा के प्रखर नेता है और वर्तमान में, राज्य के बैतूल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद है. दो बार के सांसद होने के साथ ही उइके केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी है. उइके की पहचान जमीनी स्तर के नेताओं में होती है क्योकि राजनीति में आने से पहले वे एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हुआ करते थे. वर्ष 2019 में उन्होंने शिक्षक के पद से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ा, और जीत गए. बैतूल सीट से उन्हें लगातार दो बार भारी मतों से जीत हासिल हो चुकी है. इस समय उइके मोदी सरकार में ‘जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री’ है. इस लेख में हम आपको दुर्गा दास उइके की जीवनी (Durga Das Uikey Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
दुर्गा दास उइके का जन्म और परिवार (Durga Das Uikey Birth & Family)
दुर्गा दास उइके का जन्म 29 अक्तूबर 1963 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई तहसील (अनुमंडल) के मीरापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय सूरत लाल उइके और स्वर्गीय माता का नाम रामकली है. उनके पिता एक शिक्षक थे.
उनकी शादी 24 अक्तूबर 1990 को श्रीमती ममता के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है. उनके तीन बच्चे है, एक बेटा और दो बेटियां.
दुर्गा दास उइके धर्म से हिन्दू है और जाति से आदिवासी (एस.टी.) है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.
दुर्गा दास उइके की शिक्षा (Durga Das Uikey Education)
दुर्गा दास उइके ने बी.एड. कॉलेज, खंडवा से बी.एड. किया और जयवंती हक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैतूल, मध्यप्रदेश से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (एमए) किया.
दुर्गा दास उइके का शुरुआती जीवन (Durga Das Uikey early life)
दुर्गा दास उइके का शुरुआती जीवन शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा. राजनीति में आने से पहले वे सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के तौर पर नौकरी कर रहे थे. उन्होंने तीस वर्षो तक सरकारी नौकरी की. विद्यार्थी जीवन में दुर्गा दास उइके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र इकाई, ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)’ के छात्र नेता हुआ करते थे. बाद में, वे संघ से भी जुड़ गए. इसके अलावे विश्व हिन्दू परिषद् के एक सक्रिय सदस्य भी रह चुके है. विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य रहते हुए उन्होंने आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किया था. इन सब के अलावे वे गायत्री परिवार से भी जुड़े हुए थे. वे बैतूल जिला गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ट के संयोजक रह चुके है.
दुर्गा दास उइके का राजनीतिक करियर (Durga Das Uikey Political Career)
दुर्गा दास उइके के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2019 से तब शुरू हुई, जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने बैतूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल हुई. उन्होंने कांग्रेस के रामू टेकम को लगभग दो गुने मतों के अंतर पराजित किया. चुनाव में दुर्गा दास उइके को कुल 8,11,248 मत आये जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के रामू टेकम को 4,51,007 आये. और इस तरह से दुर्गा दास ने 3,60,241 मतों के अंतराल से जीत हासिल करके अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव जीत लिया.
इसके बाद, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बैतूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी पहली वाली बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल करने का सिलसिला जारी रहा. पिछली बार की तरह इस बार भी उनका सामना कांग्रेस के रामू टेकम से ही था. उन्होंने कांग्रेस के रामू टेकम को 3,79,761 मतों के अंतराल से पराजित किया और लगातार दूसरी बार संसद सदस्य बने.
मध्य प्रदेश का बैतूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र आदिवासियों के लिए एक सुरक्षित सीट है. लोकसभा की इस सीट में संपूर्ण बैतूल सहित हरदा और खंडवा जिले का कुछ हिस्सा शामिल है. यह सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है क्योकि पार्टी यहाँ से 1996 से लगातार जीतती आ रही है. हालांकि भाजपा यहां से 1989 में भी जीत चुकी हैं. दुर्गा दास उइके से पहले यहां से भाजपा के आरिफ बेग, विजय खंडेलवाल, हेमंत खंडेलवाल और ज्योति धुर्वे चुनाव जीत चुके हैं.
जीत के बाद जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनी तब दुर्गा दास उइके को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें 11 जून 2024 को ‘जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री’ बनाया गया. वर्तमान में, उइके इसी पद पर आसीन है.
दुर्गा दास उइके की संपत्ति (Durga Das Uikey Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दुर्गा दास उइके की कुल संपत्ति 1.84 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 11 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको दुर्गा दास उइके की जीवनी (Durga Das Uikey Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










