राजस्थान बजट को लेकर बोलीं प्रियंका- मैंने देखा नहीं है गहलोत जी क्या बजट है, गहलोत जी से पूछिए: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया प्रियंका का स्वागत, जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बोलीं प्रियंका- ‘यूपी की जनता ने सोच समझ कर दिया होगा वोट, चुनाव के रिजल्ट के बाद देखेंगे क्या करना है, उम्मीद है अच्छा ही आएगा रिजल्ट’, राजस्थान सरकार के बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर मुस्कुराते हुए प्रियंका ने दिया चौंकाने वाला जवाब- ‘मैं उत्तरप्रदेश चुनाव में थी व्यस्त, मैंने नहीं देखा, गहलोत जी क्या बजट है, आप गहलोत जी से पूछिए!’ प्रियंका के जवाब के बाद सियासी गलियारों में चर्चा, गहलोत सरकार के बजट के बाद प्रियंका गांधी ने किया था ट्वीट, अपने ट्वीट में प्रियंका ने पुरानी पेंशन योजना की शुरुआत को बताया था बड़ा फैसला, प्रियंका ने गहलोत सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा था- ‘राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में लिया है बहुत बड़ा फैसला, कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह है समर्पित, हमने जनता के हित में किया है काम और आगे भी करते रहेंगे काम’, अब ऐसे में प्रियंका के आज के जवाब के बाद उठ रहे हैं सवाल, क्या प्रियंका को सच में नहीं थी गहलोत सरकार के बजट को लेकर कोई भी जानकारी, तो क्या प्रियंका की जानकारी में डालकर नहीं किया गया था उस दिन ट्वीट?, एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आईं हैं प्रियंका गांधी, होटल राजविलास में एक NGO के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी प्रियंका, आज जयपुर में ही रात्रि विश्राम का है कार्यक्रम

बजट को लेकर बोलीं प्रियंका '....गहलोत जी से पूछिए'
बजट को लेकर बोलीं प्रियंका '....गहलोत जी से पूछिए'
Google search engine

Leave a Reply