कृषि मंत्री बनने के बाद से ही विवादों में चल रहे सुधाकर सिंह के इस्तीफे से गरमाई सियासत: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने गांधी जयंती के दिन नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देकर गरमा दी बिहार की राजनीति, नीतीश-तेजस्वी गठबंधन वाली सरकार के बनने के बाद से ही सुधाकर सिंह रहे विवादों में घिरे, नीतीश कैबिनेट के विस्तार में सुधाकर सिंह को आरजेडी कोटे सेबनाया गया था मंत्री, उनके पिता जगदानंद सिंह हैं RJD के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सुधाकर सिंह को दिया गया था कृषि मंत्रालय का जिम्मा, बीजेपी ने कृषि मंत्री पर पूर्व में दर्ज एक मुकदमे को मुद्दा बनाकर उनके इस्तीफे की शुरू कर दी थी मांग, बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने सुधाकर सिंह के बहाने महागठबंधन सरकार पर दागियों और भ्रष्टाचारियों को मंत्री बनाने का लगाया था आरोप, सुधाकर सिंह पर वर्ष 2013 में करोड़ों के चावल का गबन करने का है आरोप, मामले में तत्कालीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही दर्ज कराया था केस, इस मामले में करीब 80 से ज्यादा एफआईआर हैं दर्ज

img 20221002 152635
img 20221002 152635
Google search engine