‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर RSS का बयान- आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

RSS's big statement on Operation Sindoor
9 May 2025
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं. ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डों के तबाह होने और 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है. वही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाकर गुरुवार रात जवाबी कार्रवाई की कोशिश की. पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते ये सभी प्रयास विफल रहे. वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान किया है जारी. https://www.youtube.com/watch?v=xoPddR4qzHw ऑपरेशन सिंदूर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन. हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को एवं समस्त देश को न्याय दिलाने हेतु हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है. मोहन भागवत ने आगे कहा कि हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनका ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है. राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है. यह भी पढ़े: मोहन भागवत की जीवनी | Mohan Bhagwat Biography in Hindi मोहन भागवत ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें. संघ प्रमुख ने अपील करते हुए आगे कहा कि समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहाँ भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे. यह भी पढ़े: कर्नल सोफिया कुरैशी की जीवनी | Colonel Sophia Qureshi Biography in Hindi बता दें कल रात जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ कई स्थानों पर ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए. उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों की ओर से बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया. वही आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना के प्रमुख और CDS अनिल चैहान के साथ अहम बैठक की है. पीएम मोदी को भी पाकिस्तान में हुए हमले की जानकारी दी गई है.