राजस्थान के 309 नगर निकायों में आगामी 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, इस चुनाव को लेकर भाजपा—कांग्रेस दोनों ही कर रही जमकर तैयारियां, निकाय चुनावों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की पत्रकारों से बातचीत, कहा- चुनाव को लेकर हमारी तैयारी है पूरी, 4-6 महीने पहले से ही हमने टीमें बनाकर विधानसभाओं, 309 नगर निकायों में की है बैठक, एक बार नहीं 3-3 बार की है बैठक, हमने भरावाएं हैं ऑनलाइन फॉर्म, सबका आया है फीडबैक, लोगों में है बहुत उत्साह, केवल जयपुर से आ चुके हैं 1000 से अधिक फॉम, कोई भी ऐसा वार्ड नहीं है जिससे ना आए हों 10-15 फॉर्म, इसका मतलब है कि सब लोग कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं चुनाव, प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- बीते ढाई साल में इनकी जो हुई है दुर्गती, मंहगाई, बिजली, पानी, चिकित्सा से आमजन हुआ है परेशान, किसी क्षेत्र में नहीं हुआ है कोई काम, भ्रष्टाचार है चरम पर, इस निकाय चुनाव का सबसे बडा मुद्दा है भ्रष्टाचार, भाजपा की इस ढाई साल की सरकार में बढा है अपराध, आम जन के जीवन में आ रही है परेशानी, हमारी सरकार ने दिए थे 10 लाख पटटे, इन्होंने ढाई में दिए हैं 10 हजार, मास्टर प्लान इन्होंने एक भी बनाया नहीं, सफाई हो नहीं रही, ब्यूरोक्रेटस पूरा फोकस बनाकर राजस्थान को लूटने का कर रहे हैं काम, मुझे पता चला सीएमओ में बैठे एक अधिकारी को मुख्यमंत्री ने दिया है टास्क कि कौन किस वार्ड से जीत रहा है इसकी करो जानकारी, उसको हम देंगे टिकट, आप जिताने में करो सहयोग, यह है दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय, सत्ता का दुरूपयोग तो करती है भारतीय जनता पार्टी, लेकिन अपने ही भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर उनको नहीं है भरोसा, वो अधिकारियों के द्वारा सर्वे करवाकर प्रत्याशियों को देना चाहते हैं सीधा टिकट, ये है बहुत गलत, लोगों का अधिकार किया जा रहा है खत्म
निकाय चुनाव से पहले डोटासरा का भाजपा पर बडा हमला, दिया ये बयान

Govind Singh Dotasara I Rajasthan Bjp I Rajasthan Sarkar I Rajasthan Congress I Cm Bhajanlal I Political News I Rajasthan Politics I Politalks News I Breaking News I









