राजस्थान के 309 निकायों के लिए आगामी 9 व 11 सितंबर को होगा मतदान, इस चुनाव में प्रदेश की भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे व छोटे भाई ने एक ही वार्ड से मांगा भाजपा का टिकट, मंत्री दिलावर के बेटे और भाई ने बारां की अटरू नगर पालिका के वार्ड नंबर-5 से मांगा टिकट, इस वजह से अटरू में पहली बार होने जा रहे नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण से पहले सियासी गलियारों में हलचल हो गई है तेज, मंत्री दिलावर के बेटे पवन दिलावर और भाई कृष्णमुरारी दिलावर के एक ही वार्ड से दावेदारी करने को लेकर पूरे प्रदेश में बनी हुई है चर्चा, अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी परिवार के दोनों सदस्यों में से किसी एक को चुनेगी या फिर सियासी समीकरण साधने के लिए निकाला जाएगा कोई नया रास्ता, कृष्णमुरारी दिलावर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हैं छोटे भाई, चरडाना से लगातार 3 बार रह चुके हैं सरपंच, वार्ड नंबर-5 से पिछले काफी समय से कर रहे थे चुनाव की तैयारी, वहीं मंत्री दिलावर के बेटे पवन दिलावर किसी भी चुनाव के लिए पहली बार कर रहे हैं दावेदारी, मई 2024 में बारां जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध चुने गए थे अध्यक्ष, बता दें अटरू नगर पालिका के गठन के बाद यह है पहला मौका, जब यहां हो रहे हैं चुनाव, पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए है आरक्षित, अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए दिग्गजों ने अभी से अपनी तैयारी कर दी है शुरू
राजस्थान की भजनलाल सरकार में इस मंत्री के बेटे-भाई ने एक ही वार्ड से मांगा टिकट, पढें खबर

Madan Dilawar I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Nikay Chunav I Political News I Politalks News I Breaking News I









