राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार में शुरू की गई अन्नपूर्णा राशन किट योजना फिर से शुरू करने की उठाई मांग, दरअसल गहलोत ने आज एक विडियो एक्स पर किया पोस्ट, इस विडियो में एक व्यक्ति अन्नपूर्णा योजना का थैला लेकर पहुंचा गहलोत के पास और महंगाई के चलते अन्नपूर्णा राशन किट योजना फिर से शुरू करने की रखी बात, इस विडियो को शेयर करते हुए गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए अन्नपूर्णा राशन किट पुनः शुरू करे सरकार, भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी से छीन लिए हैं चीनी और गुड़ की मिठास और प्याज का तीखापन दोनों, अच्छे दिन और महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार के राज में आज रसोई का हर सामान होता जा रहा है आम आदमी की पहुंच से बाहर, यह सिर्फ महंगाई नहीं, आम आदमी की थाली पर है सुनियोजित डाका, यह तो बस महंगाई बढ़ने की है शुरुआत भर, देशभर में कमजोर मानसून के कारण कहीं ऐसा न हो कि महंगाई और बढ़ जाए, गरीब और मध्यम वर्ग को इस महंगाई से राहत देने के लिए भाजपा सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में चलाई गई दाल, नमक, चीनी, खाद्य तेल, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि देने वाली अन्नपूर्णा राशन किट योजना को करना चाहिए पुनः शुरू, जिससे इस अल्पआय वर्ग को मिल सके राहत, यही है जनभावना
गहलोत ने भजनलाल सरकार से अन्नपूर्णा राशन किट योजना फिर से शुरू करने की उठाई मांग

Ashok Gehlot I Bhajan lal Sarkar I Cm Bhajanlal I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Annpurna Yojna I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I









