दिग्गजों ने दी जोशी को बधाई
दिग्गजों ने दी जोशी को बधाई

सी पी जोशी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद लगा बधाई देने वालो का लगा तांता, बीजेपी के दिग्गज ट्वीट कर सी पी जोशी को अध्यक्ष नियुक्त होने पर दे रहे है बधाई, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी सी पी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई, मैडम राजे ने ट्वीट कर लिखा- श्री सीपी जोशी जी को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई, आपको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएँ, वही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- पार्टी की निस्वार्थ सेवा का पर्याय माननीय सांसद श्री सीपी जोशी जी को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं, आपकी कर्मठता है अतुलनीय, कर्मठ जनसेवक सदा कुशल संगठनकर्ता होता है, निश्चित ही आप के नेतृत्व में हम सभी साथी राजस्थान को नए उजाले की ओर ले जाने में सफल रहेंगे,मंगलकामना!, बता दे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर आज चित्तोड़गढ़ से लोकसभा सांसद सी पी जोशी को बनाया गया है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Leave a Reply