img 20230314 094002
img 20230314 094002

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और प्रमुख समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में हुआ निधन, डॉक्टरों के अनुसार काफी समय बीमार थे कालवी, जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद भर्ती कराया गया था एसएमएस अस्पताल में, इस बीच, कल रात उन्हें पड़ गया कार्डियक अरेस्ट, जिसमें बचाया नहीं जा सका 80 वर्षीय लोकेन्द्र सिंह कालवी को, मिली जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार को किया जाएगा नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में, कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में है शोक की बड़ी लहर, बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं उनके पैतृक गांव, कालवी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त, लोकेन्द्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी जनता दल से बाड़मेर से 1989 में चुने गए थे लोकसभा सांसद, कल्याण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी लोगों में शामिल थे कल्याण सिंह कालवी, लोकेन्द्र सिंह कालवी ने भारत में जाति आधारित आरक्षण का किया था पुरजोर विरोध, इसे लेकर साल 2006 में कालवी ने की थी श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कड़ा विरोधी माना जाता था कालवी को, 2003 में देवी सिंह भाटी के साथ मिलकर सामाजिक न्याय मंच बनाया था कालवी ने, साल 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे लोकेन्द्र सिंह कालवी, फिर साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले चले गए थे बसपा में, लेकिन जल्द ही उनका राजनीति से हो गया था मोहभंग, पिछले लंबे अरसे से वे पूरी तरह सामाजिक कामों में हो गए थे व्यस्त

Leave a Reply