PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मैं भीषण गर्मी में AC का इस्तेमाल नहीं करता, मेरी आत्मा बहुत...'- ज्योतिरादित्य सिंधिया

27 अप्रैल 2026
साझा करें:
'मैं भीषण गर्मी में AC का इस्तेमाल नहीं करता, मेरी आत्मा बहुत...'- ज्योतिरादित्य सिंधिया

भयंकर गर्मी से बचने का 'सिंधिया फॉर्मूला'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गर्मी से बचने का बताया नुस्खा,   सिंधिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर, जिसमें वह एक जनसभा को कर रहे हैं संबोधित और बता रहे हैं कि उन्हें गर्मी कैसे नहीं लगती है, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मैं अपनी कार में एयर कंडीशनिंग इस्तेमाल नहीं करता, न ही मैं एयर-कंडीशन्ड माहौल में बैठता हूं, जब लोग मुझसे पूछते हैं, तो मई और जून की 51 डिग्री गर्मी में भी, मैं कहता हूं, यह चंबल की खाल है, और मैं आपको एक और बात बताता हूँ, मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बहुत बूढ़ी है, अपनी जेब में एक प्याज रखो, तुम्हें कुछ नहीं होगा और आज के समय में, हर कोई डिब्बे लेकर घूम रहा है, संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहे हैं, ये पुरानी बातें हैं, और जैसे-जैसे आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है, हमें इन बातों को नहीं भूलना चाहिए


वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें