आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को राज्यसभा ने दी मान्यता, कुछ दिन पहले राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी से अलग होने का किया था ऐलान, उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी हैं साथ, आज राज्यसभा सचिवालय ने आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए सभी सांसदों को लेकर अधिसूचना की जारी, सभी को बीजेपी का हिस्सा बताया गया है, जिसके बाद अब उच्च सदन में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 पहुंची, वही इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को लिखी थी चिट्ठी, उन्होंने AAP छोड़ने वाले सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी, संजय सिंह ने कहा था कि आप के सातों सांसदों की ओर से उठाया गया ये कदम दल-बदल के है समान, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी, वही अब राज्यसभा सचिवालय कि अधिसूचना के बाद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लगा है बड़ा झटका
संसद में 'आप' साफ! राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को राज्यसभा ने दी मान्यता

अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका












