जितेंद्र महाजन की जीवनी | Jitender Mahajan Biography in Hindi

jitender mahajan biography in hindi
18 Jan 2026

जितेंद्र महाजन की जीवनी (Jitender Mahajan Biography in Hindi)

Jitender Mahajan Latest News - जितेंद्र महाजन दिल्ली भाजपा के नेता है, और वर्तमान में वह दिल्ली के रोहतास नगर से विधायक हैं. दिल्ली भाजपा में महाजन ऐसे नेता है, जिनकी पहचान जनता के बीच के नेता के तौर पर होती है. दिल्ली की क्षेत्रीय राजनीति में उनकी विशेष पकड़ है. जनता का उनपर अटूट विश्वास है. जितेंद्र महाजन पहली बार 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोहतास नगर से विधायक के तौर पर चुने गए थे. हालांकि 2015 में आम आदमी पार्टी की प्रचंड लहर में वह हार गए थे, लेकिन उसके बाद के किसी चुनाव में उन्होंने हार का मुँह नहीं देखा है, हार तो दूर की बात है, 2025 के चुनाव में तो उन्हें पहले से भी अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल हुई है. 2025 में, उन्होंने 82,896 वोट प्राप्त किये और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरिता सिंह को 27,902 वोटों के अंतर से पराजित करके अपनी सीट बरकरार रखी. इस लेख में हम आपको जितेंद्र महाजन की जीवनी (Jitender Mahajan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जितेंद्र महाजन का जन्म और परिवार (Jitender Mahajan Birth & Family)

जितेंद्र महाजन का जन्म 16 सितंबर 1969 को दिल्ली के शाहदरा जिले के रोहतास नगर में हुआ था. उनके पिता का नाम केवल कृष्ण था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय से जुडी हुई है. जितेंद्र महाजन हिन्दू है. उनपर 3 आपराधिक मामला हैं.

जितेंद्र महाजन की शिक्षा (Jitender Mahajan Education)

जितेंद्र महाजन ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्याम लाल कॉलेज से बी.कॉम किया.

जितेंद्र महाजन का राजनीतिक करियर (Jitender Mahajan Political Career)

जितेंद्र महाजन दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, और इस समय वे दिल्ली के 'रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र' से पार्टी के विधायक है. उनकी राजनीतिक यात्रा की अगर बात करें तो, राजनीति में उनका आना दो दशक से भी पहले हुआ था. पहली बार जितेंद्र महाजन वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मुकेश हुड्डा को करीब पंद्रह हजार के मतों के अंतर से पराजित किया था. हालांकि 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था. यह वह दौर था, जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अपने चरम पर थी. अपनी इसी लोकप्रियता के दम पर इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल किया था, और 70 में से 67 सीटें जीतीं थी. अब यही कारण रहा कि 2015 में भाजपा नेता जितेंद्र महाजन को हार का सामना करना पड़ा. सत्तर विधानसभा सीट वाली दिल्ली में रोहतास नगर सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, और यह राजधानी के शाहदरा जिले में स्थित है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महाजन को एक बार फिर से रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया और इस बार महाजन को जीत हासिल हुई. इस बार उन्हें बड़े अंतराल से जीत हासिल हुई है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने रोहतास नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व तत्कालीन विधायक सरिता सिंह को 13,241 मतों के अंतराल से पराजित किया. इसी के बाद उन्हें 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल हुई. इस बार आम आदमी पार्टी ने यहाँ से फिर सरिता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, पर इस बार आम आदमी पार्टी पुरानी छवि खो चुकी थी, और परिणाम यह हुआ इस बार 2020 के परिणाम से भी ज्यादा बहुमत से जितेंद्र महाजन की जीत हुई. चुनाव में जितेंद्र महाजन को कुल 82896 आये थे जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरिता सिंह को 54,994 मत आये और महाजन की 27,902 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. इस तरह उन्हें रोहतास नगर से तीन बार जीत हासिल हो चुकी है.

जितेंद्र महाजन की संपत्ति (Jitender Mahajan Property)

2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जितेंद्र महाजन की कुल संपत्ति 2.57 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 19.95 लाख रूपये का कर्ज है. इस लेख में हमने आपको जितेंद्र महाजन की जीवनी (Jitender Mahajan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.