धनंजय सिंह की जीवनी | Dhananjay Singh Biography in Hindi

dhananjay singh education
5 Jan 2026
Dhananjay Singh Latest News - उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद धनंजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार उनपर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लखनऊ के पास स्थित स्वास्तिका सिटी में रहने वाले कुछ लोगो को धमकाने, मारपीट करने सहित जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने के आरोप लगे है. इसी के बाद उन पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इससे पहले मार्च 2024 में भी अपहरण और जबरन वसूली के मामले में धनंजय सिंह को सात साल की कठोर कारावास की सजा हुई थी. धनंजय सिंह जौनपुर जिले से दो बार विधायक तो बसपा के टिकट पर एक बार संसद सदस्य भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको धनंजय सिंह की जीवनी (Dhananjay Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

धनंजय सिंह की जीवनी (Dhananjay Singh Biography in Hindi)

पूरा नाम धनंजय सिंह
उम्र 50 साल
जन्म तारीख 16 जुलाई 1975
जन्म स्थान जौनपुर, उत्तर प्रदेश
शिक्षा एम.ए.
कॉलेज वीबीएसपीयू जौनपुर
वर्तमान पद पूर्व सांसद, जौनपुर
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल जनता दल (यूनाइटेड)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम राजदेव सिंह
माता का नाम -
पत्नी का नाम श्रीकला रेड्डी
बेटें का नाम -
बेटी का नाम -
स्थाई पता -
वर्तमान पता -
फोन नंबर +91 8874939777
ईमेल dhananjay.s9777@gmail.com

धनंजय सिंह का जन्म और परिवार (Dhananjay Singh Birth & Family)

धनंजय सिंह का जन्म 16 जुलाई 1975 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में हुआ था. उनके पिता का नाम राजदेव सिंह है. वे विवाहित है और उन्होंने अब तक तीन विवाह किया है. उन्होंने पहली शादी 12 दिसंबर 2006 को मीनु से की. लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु दस महीने बाद 12 सितंबर 2007 को हो गई. परिवार के सदस्यों ने दावा है कि उन्होंने आत्महत्या की थी. इसके बाद धनंजय सिंह ने 29 जून 2009 को डॉ. जागृति सिंह से दूसरी शादी की. लेकिन दुर्भाग्य से उनकी यह शादी भी अधिक समय तक नहीं चली और वे दोनों विवाद के बाद अलग हो गए. फिर इसी के बाद उन्होंने 2017 में अपनी तीसरी शादी भाजपा नेत्री श्रीकला रेड्डी से की, जो अब भी उनके साथ है. श्रीकला रेड्डी ने जुलाई 2021 में जौनपुर जिला पंचायत (जिला परिषद) अध्यक्ष का चुनाव जीता. धनंजय सिंह हिन्दू है जबकि जाति से वे राजपूत हैं. उनपर 10 आपराधिक मामला हैं.

धनंजय सिंह की शिक्षा (Dhananjay Singh Education)

धनंजय सिंह स्नातकोत्तर है. उन्होंने वर्ष 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया. बाद में, वर्ष 2008 में वीबीएसपीयू जौनपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया.

धनंजय सिंह का राजनीतिक करियर (Dhananjay Singh Political Career)

उत्तर प्रदेश के आपराधिक छवि वाले नेता धनंजय सिंह की राजनीतिक यात्रा छात्र जीवन से ही शुरू हो गई थी. धनंजय जब जौनपुर के तिलक धारी कॉलेज में पढाई कर रहे थे, तभी उनकी पहचान एक छात्र नेता के रूप में हो गई थी. बाद में, उनकी संगति कुछ कुख्यात लोगो से हो गई. हालांकि इसके बावजूद उनकी राजनीतिक गतिविधि बनी रही और राजनीति में उनकी धाक जमती चली गई, क्योकि माना जाता है कि बाहुबलियों के लिए राजनीति करना आसान होता है. अक्टूबर 1998 में, पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने धनंजय का भदोही में तब एनकाउंटर कर दिया है, जब वह एक पेट्रोल पंप लूट रहा था. हालाँकि, वह चार महीने बाद सार्वजनिक रूप से जीवित दिखाई दिया, जिसके बाद झूठे दावे के लिए 34 अधिकारियों पर मामले दर्ज किए गए. धनंजय सिंह 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जौनपुर जिले के रारी से खड़े हुए और जीत गए. 2002 से 2009 तक वह इस पद पर रहे. हालांकि विधानसभा की यह सीट अब अस्तित्व में नहीं रही है. 2008 के परिसीमन के बाद यह सीट अब मलहानी के नाम से जानी जाती है, जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह सीट यूपी के जौनपुर जिले में है. धनंजय सिंह बाद में, जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए और उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से विधायक चुने गए. इसके बाद वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए. बसपा ने उन्हें 2009 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया. इस चुनाव में पहली बार लोकसभा में उनकी जीत हुई. इस तरह धनंजय सिंह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सदस्य के रूप में 15वीं लोकसभा में सांसद चुने गए. 2014 के चुनाव में भी वे इसी सीट से एक बार फिर खड़े हुए पर इस बार वे स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर थे और हार गए. 2014 में जौनपुर से भाजपा के कृष्ण प्रताप ने जीत दर्ज की थी. बाद में, वे फिर से जेडीयू में शामिल हो गए. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने उन्हें मलहानी विधानसभा सीट से टिकट दिया पर इस बार वे हार गए. हालांकि वे दूसरे स्थान पर रहे जबकि यहां भाजपा चौथे स्थान पर रहा. इस चुनाव में सपा के लकी यादव को कुल 97,357 आये जबकि दूसरे स्थान पर रहे धनंजय सिंह को 79,830 मत आये. वर्तमान में, धनंजय सिंह किसी भी पद पर नहीं है.

धनंजय सिंह की संपत्ति (Dhananjay Singh Property)

2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार धनंजय सिंह की कुल संपत्ति लगभग 23.39 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 1.69 करोड़ का कर्ज भी है. इस लेख में हमने आपको धनंजय सिंह की जीवनी (Dhananjay Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.