Vinay Bihari Latest News - बिहार में विनय बिहारी भाजपा का स्टार चेहरा है. वे लौरिया विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विजेता है और वर्तमान में भी वे वही से विधायक है. विनय बिहारी की गिनती भोजपुरी फिल्म उद्योग के जाने-माने हस्तियों में होती है. नेता व विधायक होने के साथ ही विनय बिहारी फिल्म लेखक, निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक भी है. उन्होंने अब तक कई फिल्मो में काम किया है. एक साधारण से परिवार से आने वाले विनय ने जहां एक कलाकार के तौर पर अपनी स्वयं की पहचान बनाई तो वही आज वे लगातार चार बार अपनी सीट से विजय दर्ज करके एक कद्दावर नेता के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके है. इस लेख में हम आपको विनय बिहारी की जीवनी (Vinay Bihari Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
विनय बिहारी की जीवनी (Vinay Bihari Biography in Hindi)
| पूरा नाम |
विनय बिहारी |
| उम्र |
55 साल |
| जन्म तारीख |
5 जनवरी 1970 |
| जन्म स्थान |
बिहार |
| शिक्षा |
स्नातक |
| कॉलेज |
पटना कॉलेज |
| वर्तमान पद |
विधायक लौरिया (बिहार) |
| व्यवसाय |
राजनीतिज्ञ, निर्माता |
| राजनीतिक दल |
भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति |
विवाहित |
| पिता का नाम |
परमानंद सिंह |
| माता का नाम |
- |
| पत्नी का नाम |
चंचला बिहारी |
| बेटें का नाम |
- |
| बेटी का नाम |
- |
| स्थाई पता |
- |
| वर्तमान पता |
- |
| फोन नंबर |
+91 94312 03456 |
| ईमेल |
- |
विनय बिहारी का जन्म और परिवार (Vinay Bihari Birth & Family)
विनय बिहारी का जन्म 5 जनवरी 1970 को बिहार में हुआ था. उनके पिता का नाम परमानंद सिंह था. उनके पिता शिक्षक थे. विनय बिहारी का विवाहित है. उनकी पत्नी का नाम चंचला बिहारी है. वह एक ब्यूटीशियन है. विनय बिहारी हिन्दू है जबकि वे बड़ी जाति (सामान्य वर्ग) से आते है. उनपर 2 आपराधिक मामले हैं.
विनय बिहारी की शिक्षा (Vinay Bihari Education)
विनय बिहारी ने अपनी पढाई मुजफ्फरपुर और पटना से की है. उन्होंने वर्ष 1992 में पटना कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय से स्नातक किया.
विनय बिहारी का शुरुआती जीवन (Vinay Bihari Early Life)
विनय बिहारी का शुरूआती जीवन राजनीति से दूर बिता. उन्हें शुरू से ही गाना गाने और नाटक में भाग लेने का जूनून सवार था और इस कारण उन्हें परिवार का भी विरोध का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि 1989 में उनके गाने की सीरीज वाली पहली एलबम आयी, जिसका नाम था, चम्पारण बाबू. उनकी यह एलबम चल गई पर उन्हें घर में विवाद का सामना करना पड़ा. एक साक्षत्कार में उन्होंने बताया था कि उनके पिता को गाने से सख्त नफरत थी और इसी कारण उन्हें पिता से हमेशा आलोचना का सामना करना पड़ा.
बाद में, उन्होंने भोजपुरी फिल्म के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया और आज उनकी पहचान गीतकार, फिल्म लेखक, निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक की है और आज देशभर के भोजपुरी के दर्शक उन्हें उनके नाम से पहचानते है. विनय बिहारी लगभग तीन सौ से भी अधिक फिल्मो में गाने लिख चुके है, वही पचास से अधिक फिल्मो में डायलॉग लिख चुके है और एक दर्जन से भी अधिक फिल्मो में काम भी कर चुके है.
विनय बिहारी का राजनीतिक करियर (Vinay Bihari Political Career)
विनय बिहारी का राजनीतिक करियर 2010 से आरंभ हुआ. इस समय तक उनकी पहचान भोजपुरी के बड़े सेलिब्रिटी के तौर पर बन चुकी थी. इस कारण उन्होंने अब राजनीति में भी भाग्य आजमाया. इसी उद्देश्य से वे 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लौरिया विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए. चूँकि उनकी पहचान पहले ही बन चुकी थी, इसलिए एक निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद वह बड़ी आसानी से जीत गए. उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार, जेडीयू के प्रदीप सिंह, को बहुत बड़े अंतर से पराजित किया और राज्य में पहली बार विधायक बने.
हालांकि चुनाव जीतने के कुछ समय बाद वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और फिर तब से लेकर अब तक वे भाजपा के निष्ठावान नेता बने हुए है. इसके बाद तो विनय बिहारी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लौरिया विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे है.
अब अगर लौरिया विधानसभा क्षेत्र की बात करे, तो यह सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है, जो नेपाल के समीप है. विधानसभा की यह सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2008 से पहले तक यह विधानसभा सीट आरक्षित हुआ करती थी, पर परिसीमन के बाद, यह आम उम्मीदवारों के लिए खोल दी गई. अब तक के हुए कुल 16 चुनाव में, यहाँ से सात बार कांग्रेस, दो-दो बार जनता दल एवं जदयू, दो बार निर्दलीय जबकि तीन बार भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है.
विनय बिहारी यहाँ भाजपा के स्टार चेहरा है और वे यहाँ से लगातार जीत दर्ज कर रहे है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनकी यहाँ से जीत हुई है. इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, महागठबंधन की ओर से खड़े वीआईपी की रण कौशल प्रताप सिंह को 26,966 मतों के अंतराल से पराजित किया. इस बार विनय बिहारी को कुल 98,510 मत पड़े थे, जबकि रण कौशल प्रताप सिंह को 69,544 मत पड़े. इस तरह से विनय बिहारी इस सीट से कुल चार बार, यानि 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत चुके हैं.
विनय बिहारी की संपत्ति (Vinay Bihari Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार विनय बिहारी की कुल संपत्ति 10.21 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 40 लाख रूपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको विनय बिहारी की जीवनी (Vinay Bihari Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.