प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर बोले अशोक गहलोत, कहा- उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है, पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, फ्रेंच महिला के साथ दुष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है, ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए