PoliTalks News
बायोग्राफी

जियाउर्रहमान बर्क की जीवनी | Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi

04 अगस्त 2026
साझा करें:
जियाउर्रहमान बर्क की जीवनी | Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi

Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको जियाउर्रहमान बर्क जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


जियाउर्रहमान बर्क की जीवनी (Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi)

Ziaur Rahman Barq Latest News - जियाउर्रहमान बर्क उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद है. वर्ष 2005 में छात्र जीवन से राजनीति में आने वाले जियाउर रहमान के दादा शफीकुर रहमान वर्ष 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में संभल से संसद सदस्य रह चुके है. वर्ष 2009 में बसपा से, तो वही 2019 में सपा के टिकट पर उनकी जीत हुई थी और अब 2024 में हुए देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क इसी सीट से जीतकर पहली बार संसद सदस्य बने है. इस लेख में हम आपको जियाउर्रहमान बर्क के जीवन परिचय (Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जियाउर्रहमान बर्क जन्म और परिवार (Ziaur Rahman Barq Birth & Family)

जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Barq) का जन्म 3 जुलाई 1988 को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम ममलुक उर रहमान (Mamlook Ur Rahman) और माता का नाम गुल निगार (Gul Nigar) हैं.

उनका विवाह 2 जनवरी 2020 को तुबा (Tuba) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी शिक्षण के कार्यो में लगी है. उन्हें एक बेटी है. 

जियाउर्रहमान बर्क मुस्लिम है.

उनपर 6 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : बर्क मंजिल, दीपा सराय, संभल, उत्तर प्रदेश 244302

Mob. 7017451751, 7391900000

जियाउर्रहमान बर्क की शिक्षा (Ziaur Rahman Barq Education)

जियाउर्रहमान बर्क ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीए और लॉयड कॉलेज नोएडा से एलएलबी किया.

जियाउर्रहमान बर्क राजनीतिक करियर (Ziaur Rahman Barq Political Career)

जियाउर्रहमान बर्क समाजवादी पार्टी (SP) से संभल के सांसद है. जियाउर्रहमान बर्क, शफीकुर रहमान बर्क के पोते हैं, जो दो बार वर्ष 2009 और 2019 में संभल से सांसद रह चुके थे. उत्तर प्रदेश के संभल के मुस्लिम राजनीतिक परिवार से आने वाले जियाउर रहमान की राजनीतिक यात्रा छात्र रहते शुरू हुई है. अपने छात्र जीवन में, वे 2005-06 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ (एएमयूएसयू) के वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य और कार्यवाहक सचिव थे. वही वर्ष 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, जियाउर रहमान अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य थे.

इसके बाद 2022 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें कुंदरकी सीट से चुनाव लड़वाया और वे जीत गए. यूपी की यह विधानसभा सीट राज्य के मुरादाबाद जिले में पड़ती है, तो वही यह संभल लोकसभा का हिस्सा है. एक विधायक के तौर पर यह उनकी पहली जीत थी. उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव में उन्हें कुल 1,25,792 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कमल कुमार को 82,630 मत हासिल हुए. वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जियाउर्रहमान बर्क को 43,162 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई.

दो वर्ष बाद हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें विधायक रहते संभल लोकसभा सीट से टिकट दे दिया. इस बार का चुनाव सपा ने महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था. इस चुनाव में जियाउर्रहमान बर्क की जीत हुई. उन्होंने भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 1,21,494 मतों के अंतर से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में जियाउर्रहमान बर्क को कुल 5,71,161 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परमेश्वर लाल सैनी को 4,49,667 मत हासिल हुए. वही 1,52,460 मत के साथ बसपा के शौलत अली तीसरे स्थान पर रहे.

जियाउर्रहमान बर्क का विवाद (Ziaur Rahman Barq Controversy)

जियाउर्रहमान बर्क आपराधिक छवि के नेता है. उनके विरुद्ध चुनाव नियमों के उल्लंघन के लिए शिकायत दर्ज की गई थी. वही जियाउर रहमान ने एएमयू में सनातन धर्म पढ़ाने को लेकर हुए विवादों के बाद बीएचयू में इस्लामी अध्ययन शुरू करने की मांग उठाई थी. नवंबर 2024 में संभल में एक संघर्ष तब भड़क उठा जब अदालत ने शाही जामा मस्जिद, संभल के निरीक्षण का आदेश दिया, जिसके कारण 24 नवंबर को पुलिस प्रशासन और नागरिकों के बीच हिंसा हुई. पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में जियाउर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया. 

जियाउर्रहमान बर्क की संपत्ति (Ziaur Rahman Barq Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जियाउर्रहमान बर्क की कुल संपत्ति 1.89 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको जियाउर्रहमान बर्क जीवनी (Ziaur Rahman Barq Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal