कृष्णा देवी पटेल की जीवनी (Krishna Devi Patel Biography in Hindi)
Krishna Devi Patel Latest News - कृष्णा देवी पटेल उत्तर प्रदेश के बांदा से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. उनके पति शिवशंकर सिंह पटेल कभी भाजपा के दिग्गज नेता हुआ करते थे. वे तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं, पर 2021 में पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण उन्हें निकाल दिया गया और फिर वे अपनी पत्नी कृष्णा देवी पटेल के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल गए. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने शिवशंकर सिंह पटेल को टिकट न देकर उनकी पत्नी कृष्णा देवी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्हें जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ कृष्णा देवी पटेल 18वीं लोकसभा में जीतकर पहली बार सांसद बनी हैं. इस लेख में हम आपको कृष्णा देवी पटेल के जीवन परिचय (Krishna Devi Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कृष्णा देवी पटेल जन्म और परिवार (Krishna Devi Patel Birth & Family)
कृष्णा देवी पटेल (Krishna Devi Patel) का जन्म 1 जून 1971 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के शमसुद्दीनपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री जगमोहन सिंह (Shri Jagmohan Singh) और माता का नाम श्रीमती तुलसा देवी (Smt Tulsa Devi) हैं.
कृष्णा देवी का विवाह 1 मई 1984 को शिवशंकर सिंह (Shivshankar Singh) से हुआ. उन्हें एक बेटा हैं.
वह धर्म से हिन्दू हैं और, जाति से कुर्मी (OBC) हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : पोस्ट मझिला, मिया बरौली बांदा, उत्तर प्रदेश - 210121
Mob : 8931807082,7838153171
कृष्णा देवी पटेल की शिक्षा (Krishna Devi Patel Education)
कृष्णा देवी पटेल ने वर्ष 1993 में हिंदी साहित्य प्रसाद समिति लखनऊ और हिंदू साहित्य समिति, इलाहाबाद से 12वीं पास (मध्यमा विशारद) की.
कृष्णा देवी पटेल राजनीतिक करियर (Krishna Devi Patel Political Career)
कृष्णा देवी पटेल दक्षिणी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की नेत्री हैं. उनका राजनीतिक प्रभाव राज्य के बांदा व आस-पास के क्षेत्रो में देखने को मिलता हैं, राज्य के बुंदेलखंड में स्थित यह क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा के पास ही पड़ता हैं. यही से कृष्णा देवी पटेल और उनके पति शिवशंकर सिंह पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की नींव रखी. उनके पति शिवशंकर सिंह पटेल कभी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हुआ करते थे और वे बबेरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. बबेरू राज्य के बांदा जिले में स्थित हैं और वे इसी क्षेत्र के भाजपा नेता हुआ करते थे. उन वर्षो में शिवशंकर सिंह पटेल उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह की सरकार में सिंचाई व लोक निर्माण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.
वर्ष 2021 में अपनी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया और फिर उसी वर्ष वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. हालांकि उन्ही दिनों उन्होंने यूपी में जिला पंचायत के चुनाव के बाद भाजपा से अपनी पत्नी कृष्णा देवी पटेल के लिए अध्यक्ष पद की मांग की थी. पार्टी के इंकार करने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा देवी को निर्दलीय ही चुनाव में उतारा और वह जीत गई. इस राजनीतिक उलट-फेर के बाद दोनों ही पति और पत्नी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. समाजवादी पार्टी पहले ही क्षेत्र में उनके प्रभाव से समझ रही थी और इसी क्रम में पार्टी में शामिल होते ही शिवशंकर सिंह पटेल को 2024 में बांदा लोकसभा सीट से टिकट देने का आश्वासन दिया था. पर चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले सपा ने बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल को टिकट न देकर उनकी पत्नी कृष्णा देवी पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.
वर्ष 2024 के आम चुनाव में कृष्णा देवी पटेल का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल से था. भाजपा के आरके सिंह पटेल कभी उनके पति के दोस्त रह चुके हैं और इस चुनाव में कृष्णा देवी पटेल ने आरके सिंह पटेल को 71210 को मत से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में कृष्णा देवी पटेल को कुल 4,06,567 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरके सिंह पटेल को 3,35,357 मत हासिल हुए. जबकि बसपा के मयंक द्विवेदी 2,45,745 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, कृष्णा देवी पटेल बांदा लोकसभा सीट से सपा (SP) की सांसद हैं.
कृष्णा देवी पटेल की संपत्ति (Krishna Devi Patel Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कृष्णा देवी पटेल की कुल संपत्ति 3.62 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 19 लाख का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको कृष्णा देवी पटेल जीवनी (Krishna Devi Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













