Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्थान की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सांसद बेनीवाल ने आरोप लगाया कि संबंधित विधायक ने कथित तौर पर 205 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा, आमजन के पीने के लिए सप्लाई होने वाले नहरी पानी का फसलों में अवैध उपयोग, सरकारी ट्यूबवेल से पानी चोरी और बिजली चोरी जैसे गंभीर कृत्य किए हैं. उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि जनता की जमीन, पानी और सरकारी संसाधनों पर सीधा हमला है.
इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कई सवाल पूछते हुए मांग की कि यदि आरोप सही हैं तो संबंधित विधायक और उनके परिजनों को सरकारी भूमि से बेदखल किया जाए, पानी और बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज की जाए तथा सरकारी अनुदान से निजी खातेदारी में बनाए जाने वाले भवन को सरकारी खातेदारी में बनाकर उसके कथित दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार यह भी स्पष्ट करे कि क्या भाजपा विधायक और उनके परिवार पर भी वही कानून लागू होगा जो आम नागरिक पर लागू होता है.
वही हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा और कहा कि जब केंद्र सरकार 'Zero Tolerance on Corruption' की बात करती है, तब यह नीति भाजपा नेताओं पर क्यों लागू नहीं होती? उन्होंने दावा किया कि संबंधित विधायक पर पहले भी करोड़ों रुपये के अवैध खनन, फर्जी फसल बीमा क्लेम और विधायक निधि से विकास कार्य स्वीकृत करने के बदले कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं तथा विधायक निधि से जुड़े मामले पर राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति में भी सुनवाई लंबित है. बेनीवाल ने कहा कि भाजपा विधायक पर आरोप लगते ही सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
Hanuman Beniwal, Hanuman Beniwal News, Revant Ram Danga, Rewant Ram Danga BJP MLA, Khinvsar MLA, Rajasthan BJP, Bhajanlal Sharma, Rajasthan Politics, Nagaur MP Hanuman Beniwal, RLP News, BJP MLA Allegation, Government Land Encroachment Rajasthan, Rajasthan Breaking News, Water Theft Case Rajasthan, Electricity Theft Allegation, Rajasthan Political News, Hanuman Beniwal Latest Statement, Revant Ram Danga News, Rajasthan News Today, BJP Rajasthan News













